/bansal-news/media/media_files/2026/02/18/pnb-locker-gold-jewelery-saas-bahu-viral-news-2026-02-18-19-04-41.jpg)
PNB Locker Gold Jewelery: सास-बहू के होश तब उड़ गए जब उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक के लॉकर को खोला। उन्होंने सोने के गहने लॉकर में रखे थे, लेकिन खोलने पर वो खाली निकला। जेवर गायब होने पर अफरा-तफरी मच गई। PNB बैंक मैनेजमेंट ने पुलिस को फोन किया।
कहां का मामला
बैंक लॉकर से जेवर गायब होने का मामला वेस्ट गिल्ली के कीर्ति नगर का है। यहां पंजाब नेशनल बैंक की टैगोर मार्केट की ब्रांच में एक लॉकर से जेवर गायब हो गए। चोरी की शिकायत पुलिस से की गई।
17 फरवरी की बताई जा रही घटना
दिल्ली पुलिस के मुताबिक घटना 17 फरवरी 2026 की है। एक महिला अपने लॉकर को चेक करने पंजाब नेशनल बैंक पहुंची थी। ये लॉकर जॉइंट होल्डर के तौर पर महिला की सास के साथ है। PNB बैंक के अधिकारियों ने नियमों के अनुसार लॉकर खुलवाया। जैसी ही लॉकर खुला अंदर का नजारा देखकर सास-बहू के होश उड़ गए। लॉकर खाली था। महिला ने आरोप लगाया कि उसमें रखे सोने के गहने नहीं मिले। इसके बाद उन्होंने बैंक में ही चोरी की शिकायत दर्ज कराई।
लॉकर से नहीं हुई तोड़फोड़
बैंक के बुलाने पर पहुंची पुलिस की टीम ने बारीकी से जांच की। शुरुआत में किसी तरह की तोड़फोड़ के निशान नहीं मिले। बैंक रिकॉर्ड में ये भी पता चला कि इससे पहले लॉकर 5 जुलाई 2024 को ऑपरेट किया गया था। इसके बाद 17 फरवरी 2026 को पहली बार खोला गया।
(खबर अपडेट हो रही है)
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us