Advertisment

Latest Updates 20 December: PM मोदी का बंगाल दौरा, भोपाल में आज से दौड़ेगी मेट्रो, टी20 वर्ल्ड कप के लिए इंडिया टीम का होगा चयन

20 दिसंबर को पीएम मोदी बंगाल में हाईवे प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे, भोपाल में मेट्रो रेल का शुभारंभ होगा, यूपी विधानसभा का सत्र जारी रहेगा और टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया जाएगा।

author-image
Vikram Jain
Latest News Updates 20 December

Latest News Updates 20 December।

Latest Updates 20 December: 20 दिसंबर, शनिवार को देश-विदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और खेलों की दुनिया में क्या-क्या होगा। ये रहे अपडेट्स…

Advertisment

पीएम मोदी का पश्चिम बंगाल दौरा

Latest Updates 20 December 1

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 दिसंबर, 2025 शनिवार को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। अपने इस दौरे के दौरान, प्रधानमंत्री नादिया जिले के राणाघाट में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उनका उद्घाटन करेंगे। साथ ही वे सभा को संबोधित भी करेंगे। लगभग 3,200 करोड़ रुपए की लागत वाली ये दोनों राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं कोलकाता और सिलीगुड़ी के बीच एक महत्वपूर्ण संपर्क सूत्र का काम करेंगी।

भोपाल में मेट्रो का होगा शुभारंभ

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल मेट्रो के ट्रायल रन  को हरी झंडी दिखाई - डीडी इंडिया

शहरी विकास मंत्रियों की क्षेत्रीय बैठक (उत्तरी एवं मध्य राज्यों) 20 दिसंबर शनिवार सुबह 11 बजे कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र, भोपाल में आयोजित होगी। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल भी मौजूद रहेंगे। भोपाल में शाम 4 बजे मेट्रो रेल का शुभारंभ होगा। सीएम मोहन और केंद्रीय मंत्री मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे। वर्षों का इंतज़ार खत्म होगा और भोपालवासियों को आधुनिक ट्रांसपोर्ट (मेट्रो) की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।

वीरता पुरस्कार के आवेदन की लास्ट डेट

छत्तीसगढ़ में राज्य वीरता पुरस्कार के लिए आवेदन की आज आखिरी तारीख है। राज्य में किसानों का धरना-प्रदर्शन शुरू होने की संभावना, एग्रो पोर्टल बंद करने की दी चेतावनी

Advertisment

यूपी विधानसभा का शीतकालीन सत्र

Latest Updates 20 December 2

उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। कोडीन कफ सिरप मुद्दे पर विपक्ष के हंगामे के आसार हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2026: टीम इंडिया का चयन

T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इस दिन होगा टीम इंडिया का ऐलान, न्यूजीलैंड सीरीज  के लिए भी चुनी जाएगी टीम | Team India Squad For The ICC T20 World Cup 2026

क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें आज चयन समिति की बैठक पर टिकी हैं। आज टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान होना है। पुरुष क्रिकेट चयन समिति शनिवार, 20 दिसंबर को अहम बैठक करेगी। इसमें न्यूजीलैंड सीरीज और T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय स्क्वाड चुना जाएगा। शनिवार को ही टीम का ऐलान भी हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, सूर्यकुमार यादव टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि फिटनेस साबित होने पर शुभमन गिल का उपकप्तान होना तय है।

Latest Updates 20 December, 20 December Latest news, T20 World Cup 2026, PM Modi West Bengal Visit, UP Assembly Winter Session, Manohar Lal Khattar, Bhopal Metro

Advertisment
Bhopal Metro T20 World Cup 2026 Latest Updates 20 December 20 December Latest news PM Modi West Bengal Visit UP Assembly Winter Session
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें