Advertisment

पाकिस्तान-अफगानिस्तान में‌ जंग: PAK आर्मी ने काबुल-कंधार में बम गिराए, पलटवार में AFG सेना ने पाक का एयरक्राफ्ट मार गिराया

author-image
Preeti Dwivedi
Pakistan Afghanistan War Air Strike

Pakistan-Afghanistan Tensions live updates: पाकिस्तान-अफगानिस्तान में‌ जंग छिड़ गई है। PAK आर्मी ने काबुल-कंधार में बम गिराए है। तो वहीं पलटवार में AFG सेना ने पाक का एयरक्राफ्ट (Pakistan fighter jet) मार गिराया है। 

Advertisment

पाकिस्तान और अफगानिस्तान (Pakistan Afghanistan War) के बीच संघर्ष तेज हो गया है।  पाकिस्तानी सेना ने काबुल, कंधार और पक्तिया पर  एयर स्ट्राइक की है। जिसके जवाब में तालिबान ने सीमा चौकियों पर बड़े हमले शुरू किए। जिसके बाद दोनों पक्षों की जवाबी कार्रवाई से तनाव बढ़ गया है। इसी के साथ कतर की मध्यस्थता में युद्धविराम खतरे में नजर आ रहा है। राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने देश की सुरक्षा का संकल्प जताया, जबकि तालिबान ने जोरदार जवाब की चेतावनी दी है। 

शुक्रवार की दरमियानी रात एयर स्ट्राइक

पाकिस्तान और अफगानिस्तान (Pakistan Air force)  के बीच जंग आक्रामक होती नजर आ रही है। शुक्रवार की दरमियानी रात पाकिस्तानी सेना ने अफ़ग़ान के काबूल, कंधार और पक्तिया में एयर स्ट्राइक कर दी। तो तालिबान ने रात को "बड़े पैमाने पर आक्रामक अभियान" शुरू कर दिया। आपको बता दें इस जंग में पाकिस्तानी सीमा चौकियों पर हमले किए गए है। जिसमें पाकिस्तान ने इसे "अकारण हमला" बताते हुए तुरंत जवाबी कार्रवाई की जिसमें कई अफगान पोस्ट्स को नष्ट कर दिया गया।

Advertisment

क्या कहना है पाकिस्तानी राष्ट्रपति का 

इस हमले को लेकर पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी का कहना है कि वह अपने मुल्क के क्षेत्र की एकता और शांति से किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं करेगा। तो दूसरी ओर तालिबान के प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने पलटवार करने की चेतावनी जारी कर दी है। 

क्या कहना है अफगानी रक्षा मंत्रालय का 

अफगानी रक्षा मंत्रालय के अनुसार 26 फरवरी यानी गुरुवार की रात पाकिस्तानी सेना ने अफगानी क्षेत्र में हमले किए जिसमें महिलाओं और बच्चों की जान गई हैं। मंत्रालय के अनुसार जारी बयान में कहा गया है कि अफगान सेनाओं ने पकतिका, पकतिया, खोस्त, नंगरहार, कुनार और नूरिस्तान प्रांतों में बदले की कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी सैनिकों को पीछे धकेल दिया।  हालांकि जानकारी के अनुसार इस लड़ाई में दो सैन्य बेस, 19 पोस्टों को कब्जे में लिया गया है। जिसके बाद चार पोस्ट से पाकिस्तानी सैनिक फरार भी हो गए है। 

कतर-मध्यस्थता वाला युद्धविराम खतरे में

आपको बता दें दोनों मुल्कों के बीच तनाव पहले से चल रहा है। जिसे लेकर शुरू हुए संघर्ष से कतर-मध्यस्थता वाला युद्धविराम खतरे में दिखाई दे रहा है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चिंता भी इससे बढ़ गई है। 

Advertisment
Pakistan-Afghanistan tensions live updates
Advertisment
चैनल से जुड़ें