Advertisment

Nepal Bus Accident : नेपाल में नदी में गिरी काठमांडू जा रही बस, 18 की मौत, 27 घायल

author-image
Preeti Dwivedi
Nepal Bus Accident

Nepal Bus Accident: भारत के पड़ोसी देश नेपाल में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। जहां पोखरा से काठमांडू जा रही यात्री बस त्रिशूली नदी में गिर गई है। जिसमें 18 लोगों की मौत हुई है। तो वहीं 27 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी का रेस्कयू कर अस्पताल पहुंचाया गया है। आपको बता दें मृतकों में 6 महिलाएं और 12 पुरुष शामिल हैं। पुलिस द्वारा हादसे का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

Advertisment

nepal bus accident

देर रात हुआ हादसा 

जानकारी के अनुसार हादसा हादसा रविवार देर रात करीब एक बजे का बताया जा रहा है। जह पृथ्वी हाईवे पर धादिंग के बेनिघाट रोरांग इलाके में यात्रियों से भरी बस त्रिशूली नदी में जा गिरी। हादसे के तुरंत बाद राहगीरों ने चीख पुकार मच गई। आवाजों को सुनकर नीचे देखा तो सड़क से करीब 300 फीट नीचे नदी में गिरी हुई थी। आपको बता दें यहां राहगीरों ने ही इस हादसे की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद यात्रियों का बचाव कार्य शुरू किया गया। 

घायलों में स्वि्जरलैंड और न्यूजीलैंड के टूरिस्ट भी शामिल 

जानकारी के अनुसार इस बस हादसे में घायलों में स्वि्जरलैंड और न्यूजीलैंड के टूरिस्ट भी शामिल बताए जा रहे हैं। इतना ही नहीं मृतकों में विदेशी टूरिस्ट भी शामिल हैं। इस हादसे की पुष्टि प्रमुख जिला अधिकारी सुवेदी ने की है। 

nepal bus accident
Advertisment
चैनल से जुड़ें