/bansal-news/media/media_files/2026/02/26/ncert-2026-02-26-11-50-26.jpg)
NCERT Controversy: एनसीईआरटी की 8वीं क्लास वाली सोशल साइंस की किताब पर विवाद बरकरार है. एनसीईआरटी की माफी के बाद भी आज यानी गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. सुप्रीम कोर्ट में नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) की आठवीं की किताब में जोड़े गए चैप्टर में न्यायपालिका को भ्रष्टाचार बताए जाने से सीजेआई सूर्यकांत काफी गुस्से में हैं.
विवादित चैप्टर पर NCERT ने मांगी माफी
आज भी सुप्रीम कोर्ट में उनका गुस्सा दिखा. एनसीईआरटी किताब विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई यानी मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची और विपुल एम पंचोली की बेंच के सामने एनसीईआरटी ने कहा कि हम बिना शर्त माफी मांगते हैं. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट का गुस्सा शांत नहीं हुआ.
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/26/up-2026-02-26-11-55-00.jpeg)
ज्यूडिशियरी को बदनाम करने की रची साजिश
इस पूरे विवाद पर सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि यह ज्यूडिशियरी को बदनाम करने की एक गहरी, सोची-समझी साजिश लगती है. NCERT के आधिकारिक कम्युनिकेशन में माफी का एक भी शब्द नहीं है, बल्कि उसमें इस सामग्री को सही ठहराने की कोशिश की गई है. सीजेआई ने आगे कहा कि जिम्मेदार लोगों की पहचान करना उनका कर्तव्य है और इस मामले में जवाबदेही तय होगी. दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने संकेत दिया है कि NCERT की बुक में शामिल विवादित अंशों को हटाने का आदेश भी दे सकता है.
क्या है पूरा मामला
बता दें कि NCERT की 8वीं सोशल साइंस की बुक के एक चैप्टर में न्यायपालिका में भ्रष्टाचार को लेकर ये पूरा विवाद चल रहा है और सुप्रीम कोरट ने खुद इस मामले पर नोटिस लिया है. इस मामले की सुनवाई खुद चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम. पंचोली की बेंच कर रही है.
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us