/bansal-news/media/media_files/2025/12/13/latest-updates-14-december-2025-12-13-22-13-41.jpg)
Latest Updates 14 December: 14 दिसंबर, रविवार को देश-विदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश में क्या-क्या होगा। ये रहे अपडेट्स…
वोट चोरी के खिलाफ जुटेंगे कांग्रेसी
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2025/12/13/latest-updates-14-december-2025-12-13-22-13-05.jpg)
दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की वोट चोरी के मुद्दे पर रैली। देशभर के कांग्रेसी नेता सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे।
राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता। ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार और ऊर्जा संरक्षण विषय पर प्रतियोगिता कराई जाएगी।
इंदौर शहर में सीएम मोहन का दौरा
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2025/12/13/latest-updates-14-december-1-2025-12-13-22-13-05.jpg)
इंदौर में सीएम डॉ. मोहन यादव का दौरा। विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। कई फैसले भी संभव है। नाइट मार्केट, नए रिंग रोड और बायपास समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी।
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा खाद्य सुरक्षा अधिकारी परीक्षा 2025 का आयोजन। यह परीक्षा राज्य भर में 44 केंद्रों पर दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आयोजित की जाएगी।
सीजी में चार दिन का शीतकालीन सत्र
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2025/12/13/latest-updates-14-december-2-2025-12-13-22-13-05.jpg)
छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू होगा। पहले दिन 'छत्तीसगढ़ विजन-2047' पर चर्चा तय की जाएगी। विपक्ष सरकार का जमकर विरोध करेगी।
यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2025/12/13/latest-updates-14-december-3-2025-12-13-22-13-05.jpg)
उत्तरप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी अपने नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा करेगी। जिसको लेकर बीजेपी व्यवस्था पूरी कर चुकी है। प्रदेश मुख्यालय पर कार्यकर्ता जुटेंगे।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें