Advertisment

Foreigner Aadhaar Card: विदेशी नागरिकों का आधार कार्ड अब वीजा अवधि तक ही मान्य, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

Foreigner Aadhaar Card: भारत में वीजा पर आने वाले विदेशी नागरिकों के लिए केंद्र सरकार ने आधार कार्ड की वैधता को लेकर सख्त नियम तय कर दिए हैं। केंद्र सरकार को ओर से ये स्पष्ट कर दिया गया है कि विदेशी नागरिकों को जारी आधार कार्ड उनकी कानूनी स्थिति और वीजा की अवधि से सीधे जुड़ा रहेगा।

author-image
Satya Sharma
aadhaar oci

Foreigner Aadhaar Card: भारत में वीजा पर आने वाले विदेशी नागरिकों के लिए केंद्र सरकार ने आधार कार्ड की वैधता को लेकर सख्त नियम तय कर दिए हैं। केंद्र सरकार को ओर से ये स्पष्ट कर दिया गया है कि विदेशी नागरिकों को जारी आधार कार्ड उनकी कानूनी स्थिति और वीजा की अवधि से सीधे जुड़ा रहेगा।

Advertisment

विदेशी नागरिकों के आधार कार्ड पर सख्ती

बता दें कि ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्डधारक, जिनका भारतीय मूल से संबंध है और जिन्हें भारत में लंबे समय तक रहने की विशेष अनुमति होती है, उनके लिए आधार कार्ड 10 वर्षों तक मान्य रहेगा। इसके बाद उन्हें नवीनीकरण या अपडेट की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

वहीं, लॉन्ग टर्म वीजा (LTV) पर भारत में रह रहे विदेशी नागरिकों का आधार कार्ड उनके वीजा की अवधि तक ही वैध रहेगा। इसी तरह टूरिस्ट, बिजनेस, स्टूडेंट या अन्य श्रेणी के वीजा पर आए विदेशी नागरिकों का आधार भी केवल वीजा अवधि तक मान्य होगा। वीजा की अवधि समाप्त होते ही आधार कार्ड स्वत: निष्क्रिय कर दिया जाएगा।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबर: T20 World Cup: भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए हार हाल में जीतने होंगे दोनों मैच.. इसके अलावा एक और शर्त

Advertisment

नेपाल और भूटान वासियों को राहत

भारत के साथ विशेष संबंध रखने वाले नेपाल और भूटान के नागरिकों के लिए भी आधार की वैधता 10 वर्ष तय की गई है। इन देशों के नागरिकों को भारत में कई सुविधाएं मिलती हैं, इसी को ध्यान में रखते हुए यह प्रावधान रखा गया है। सरकार का कहना है कि यह कदम पारदर्शिता बढ़ाने और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है। पिछले कुछ वर्षों में ऐसे मामले सामने आए थे, जिनमें वीजा समाप्त होने के बाद भी कुछ विदेशी नागरिक फर्जी दस्तावेजों के आधार पर आधार बनवाकर देश में रह रहे थे।

वीजा खत्म होते ही आधार होगा निष्क्रिय

नई व्यवस्था के तहत आधार की वैधता संबंधित व्यक्ति की कानूनी स्थिति से जुड़ी रहेगी। इससे सरकारी योजनाओं, बैंकिंग सेवाओं और अन्य सुविधाओं में किसी प्रकार के दुरुपयोग पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार अब विदेशी नागरिकों के आधार कार्ड की निगरानी प्रणाली और अधिक सख्त होगी, जिससे वीजा समाप्त होते ही संबंधित आधार स्वत: निष्क्रिय हो जाएगा।

यह भी पढ़ें:NCERT Book Controversy: "किसी को भी संस्था को बदनाम नहीं करने देंगे", एनसीईआरटी बुक के 'न्यायपालिका में भ्रष्टाचार' चैप्टर पर भड़के CJI

Advertisment
Foreigner Aadhaar Card Foreigner Aadhaar Card Linked To Visa OCI 10 Year Validity aadhaar card
Advertisment
चैनल से जुड़ें