/bansal-news/media/media_files/2026/03/09/crude-oil-price-reaches-130-dollars-per-barrel-impact-india-petrol-diesel-imf-chief-statement-hindi-news-zxc-2-2026-03-09-22-15-55.png)
Crude Oil Price Impact India: मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ रही है। इसके बावजूद सरकारी सूत्रों का कहना है कि भारत में फिलहाल पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की संभावना नहीं हैं। लेकिन ये माना जा रहा है कि अगर अंतरराष्ट्रीय मार्केट में क्रूड ऑयल 130 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया तो इसका असर भारत में भी देखने को मिलेगा।
अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों पर नजर
न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार देश में फिलहाल पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडार मौजूद है। इसलिए कीमतों में तुरंत बढ़ोतरी नहीं होगी। अधिकारियों का ये भी कहना है कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 130 डॉलर प्रति बैरल से नीचे रहती है तो भारत में ईंधन की कीमतों को स्थिर रखा जा सकता है। बता दें कि आज मार्केट खुलने पर क्रूड ऑयल की कीमत 90.90 थी, लेकिन मार्केट के क्लोज होने तक ये 98 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ।
देश में ईंधन को लेकर सरकार का बयान
सरकारी सूत्रों का कहना है -
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 9, 2026
* पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें बढ़ने की उम्मीद नहीं है क्योंकि हमारे पास काफ़ी स्टॉक है। जब तक कच्चे तेल की कीमतें USD 130 को पार नहीं करतीं, पेट्रोल-डीज़ल की कीमतें बढ़ने की उम्मीद नहीं है। हमें उम्मीद है कि कच्चे तेल की कीमतें लगभग $100 प्रति बैरल…
सरकार ने साफ किया कि देश के किसी भी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि तेस कंपनियों के पास पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। इसलिए आम लोगों को ईंधन की उपलब्धता को लेकर घबराने की जरूरत नही हैं।
स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज के अलावा बढ़ाई गई तेल की सोर्सिंग
मिडिल ईस्ट में लगातार संघर्ष के बीच भारत ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज के रास्ते से सप्लाई होने वाले कच्चे तेल के वैकल्पिक रास्तों पर ध्यान बढ़ा दिया है। भारत ने Strait of Hormuz के बाहर के मार्गों से भी कच्चे तेल की सोर्सिंग तेज कर दी है ताकि वैश्विक तनाव के बीच आपूर्ति प्रभावित न हो।
प्लेनों के लिए पर्याप्त फ्यूल
सरकार का कहना है कि देश में एविएशम टर्बाइन फ्यूल (ATF) का भी पर्याप्त भंडार मौजूद है। भारत केवल ATF का उपयोग करने वाला देश ही नहीं बल्कि इसका उत्पादक और निर्यातक (Producer and Exporter) भी है। साथ ही की देशों ने भारत से स्टॉक लेने के लिए संपर्क किया है।
मिडिल ईस्ट तनाव पर IMF की चेतावनी
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/03/09/crude-oil-price-reaches-130-dollars-per-barrel-impact-india-petrol-diesel-imf-chief-statement-hindi-news-zxc-1-2026-03-09-22-07-04.png)
इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (International Monetary Fund) की प्रबंद निदेशक क्रिस्टालिमा जॉर्जीवा ने चेतावनी दी है कि अगर वेस्ट एशिया में जारी संघर्ष लंबा खिंचता है तो इसका असर वैश्विक बाजार, आर्थिक वृद्धि और महंगाई पर पड़ सकता हैष उन्होंने कहा कि ऐसे हालातों में बाजार भी प्रभावित होगा और नीति निर्माताओं के सामने नई चुनौतियां खड़ी कर सकते हैं।
क्रूड ऑयल 120 डॉलर के करीब पहुंचा
वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत करीब 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थी। क्षेत्र में तेल परिवहन मार्गों और ऊर्जा ढांचे पर बढ़ते दबाव के कारण बाजार में अस्थिरता देखी जा रही है। इसी कारण कई तेल उत्पादक देशों ने उत्पादन में कटौती भी शुरू कर दी है।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/03/09/petrol-price-2026-03-09-22-29-35.jpg)
होर्मुज जलडमरूमध्य में शिपिंग ट्रैफिक में गिरावट
आईएमएफ प्रमुख ने बताया कि होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाला समुद्री यातायात करीब 90 प्रतिशत तक घट गया है। यह जलमार्ग दुनिया के कुल तेल आपूर्ति का लगभग पांचवां हिस्सा और एलएनजी (LNG) व्यापार का बड़ा हिस्सा लेकर गुजरता है। ऐसे में यहां किसी भी तरह की रुकावट वैश्विक ऊर्जा बाजार पर बड़ा असर डाल सकती है। crude oil 130 dollar petrol diesel
ऊर्जा कीमतों में बढ़ोतरी से महंगाई का खतरा
क्रिस्टालिना जॉर्जीवा के अनुसार अगर ऊर्जा की कीमतों में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी एक साल तक बनी रहती है तो इससे वैश्विक महंगाई लगभग 40 बेसिस पॉइंट तक बढ़ सकती है और आर्थिक वृद्धि की रफ्तार भी धीमी पड़ सकती है। उन्होंने नीति निर्माताओं से कहा कि मौजूदा वैश्विक माहौल में संभावित झटकों के लिए पहले से तैयारी करना जरूरी है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us