/bansal-news/media/media_files/2025/12/25/breaking-news-live-update-25-december-2025-2025-12-25-09-44-13.jpeg)
Breaking News Live Update 25 December 2025: देश-विदेश की बड़ी खबरें, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश का बड़ा घटनाक्रम। राजनीतिक गलियारों में किस मुद्दे पर सरगर्मी है। खेल और मनोरंजन की दुनिया में क्या चल रहा है। पढ़ें आज की लेटेस्ट न्यूज...
Live Update

कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में गुरुवार तड़के एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक निजी स्लीपर बस और कंटेनर लॉरी की भीषण भिड़ंत हो गई। इस टक्कर के बाद बस में भयंकर आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से कम से कम नौ लोगों की जलकर मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार, यह हादसा सुबह लगभग 2 बजे हुआ। निजी बस बेंगलुरु से गोकर्ण की ओर जा रही थी। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि विपरीत दिशा से आ रही एक कंटेनर लॉरी डिवाइडर कूदकर बस से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस ने तुरंत आग पकड़ ली और देखते ही देखते पूरी गाड़ी खाक हो गई। अब तक 9 यात्रियों के शव बरामद किए गए हैं। हादसे में लॉरी चालक की भी मौत हो गई है। बस में कुल 32 यात्री सवार थे। इनमें से 21 लोग घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए हिरियूर और चित्रदुर्ग के नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस और प्रशासन की टीमें अभी भी मौके पर मौजूद हैं और अन्य लापता लोगों की तलाश जारी है।
- Dec 25, 2025 12:26 IST
17 साल बाद बांग्लादेश पहुंचे खालिदा जिया के बेटे, एयरपोर्ट पर जुटे 1 लाख से अधिक कार्यकर्ता
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान 17 साल बाद देश लौट आए हैं। ढाका एयरपोर्ट के पास उनका स्वागत करने के लिए उनकी पार्टी BNP के 1 लाख कार्यकर्ता जुटे हैं। रहमान गिरफ्तारी से बचने के लिए 2008 में लंदन भाग गए थे। तब हसीना सरकार में उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के कई मामले चल रहे थे।
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2025/12/000_88TM8WE-1766598485-644481.jpg?resize=730%2C410&quality=80)
- Dec 25, 2025 11:52 IST
कर्नाटक में स्लीपर बस में आग हादसे मृतकों की संख्या पहुंची 10, करीब 30 यात्री थे सवार
कर्नाटक के चित्रदुर्ग में बुधवार देर रात स्लीपर बस में टक्कर के बाद आग लग गई। हादसे में बस में सवार 10 से ज्यादा लोग जिंदा जल गए। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह आंकड़ा 12 और 17 बताया जा रहा है। हादसा NH‑48 पर हिरियूर तालुक में हुआ। बस बेंगलुरु से गोकर्ण जा रही थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक बस में 30 से ज्यादा यात्री थे।
/bansal-news/media/post_attachments/web2images/521/2025/12/25/comp-115-9_1766631097-733649.gif)
- Dec 25, 2025 11:45 IST
सांसद खेल महोत्सव पर पीएम मोदी ने संबोधित किया
देश भर में चल रहे सांसद खेल महोत्सव का समापन आज हो रहा है। देशभर के एनडीए संसदीय क्षेत्र में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के समापन के मौके पर पीएम मोदी ने ऑनलाइन संबोधित किया।
LIVE: PM Shri @narendramodi's remarks during Sansad Khel Mahotsav via video conferencing. https://t.co/6Ztq33DAKC
— BJP (@BJP4India) December 25, 2025 - Dec 25, 2025 11:22 IST
प्रधानमंत्री ने कर्नाटक बस हादसे में मृतकों को 2 लाख, घायल को 50 हजार की मुआवजे की घोषणा
Deeply saddened by the loss of lives due to a mishap in the Chitradurga district of Karnataka. Condolences to those who have lost their loved ones. May those injured recover at the earliest.
— PMO India (@PMOIndia) December 25, 2025
An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of kin of each…प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक बस हादसे में मृतकों को 2 लाख, घायल को 50 हजार के मुआवजे की घोषणा की। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से सहायता राशि का ऐलान किया। पीएम मोदी ने कहा, मैं इस दुर्घटना में हुई जनहानि से अत्यंत व्यथित हूं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने हादसे को अत्यंत हृदयविदारक बताया। उन्होंने कहा कि क्रिसमस की छुट्टियों के लिए अपने घर जा रहे लोगों की यात्रा का ऐसा अंत होना बेहद दुखद है। उन्होंने प्रशासन को घायलों के उचित इलाज और प्रभावित परिवारों की सहायता करने के निर्देश दिए हैं।
- Dec 25, 2025 11:14 IST
कर्नाटक के भीषण बस हादसे में अब तक पांच शव ही बरामद
/fit-in/580x348/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2025/12/25/karnataka-bus-lorry-accident-2025-12-25-11-14-13.jpg)
कर्नाटक के चित्रदुर्ग में हुए भीषण बस हादसे में मृतकों की संख्या को लेकर पुलिस ने स्थिति स्पष्ट की है। पहले नौ लोगों की मौत की आशंका जताई गई थी, लेकिन विस्तृत तलाशी अभियान के बाद पुलिस ने इस आंकड़े को संशोधित किया है। आईजीपी (पूर्वी रेंज) रवि कांत गौड़ा के अनुसार, प्रारंभिक अफरातफरी में नौ मौतों का संदेह था, लेकिन अब तक केवल पांच शव ही बरामद किए गए हैं। इनमें चार बस यात्री और एक ट्रक चालक शामिल है। वर्तमान में 3 से 4 यात्री लापता हैं जिनके मोबाइल फोन बंद आ रहे हैं। पुलिस उन्हें अभी मृत घोषित नहीं कर रही है और उनकी तलाश जारी है। घायलों को इलाज के लिए हिरियूर और चित्रदुर्ग के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
- Dec 25, 2025 10:29 IST
BNP कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान 17 सालों के लंबे निर्वासन के बाद बांग्लादेश लौटे
/fit-in/580x348/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2025/12/25/bnp-chairman-tarique-rahman-2025-12-25-10-28-42.jpg)
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान 17 सालों के लंबे निर्वासन के बाद स्वदेश लौटे। उनका विमान बांग्लादेशी हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर चुका है, जो उनकी 'लंदन से ढाका' तक की इस लंबी यात्रा का अंतिम पड़ाव है। दोपहर 12 बजे तक उनके हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने की संभावना है। हवाई अड्डे पर BNP की स्थायी समिति के सदस्य उनका स्वागत करेंगे, जिसके बाद पूर्बचल की 300 फीट रोड पर एक विशाल सार्वजनिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा। स्वदेश लौटते ही रहमान सबसे पहले ढाका के एवरकेयर अस्पताल जाएंगे, जहां वह अपनी माँ और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे अपने निवास 'फिरोजा' और अपने पिता की समाधि पर भी जा सकते हैं।
- Dec 25, 2025 09:43 IST
17 साल बाद बांग्लादेश लौट रहे तारिक रहमान: ढाका में भव्य स्वागत की तैयारी, लड़ेंगे चुनाव

बांग्लादेश की राजनीति में एक ऐतिहासिक घटनाक्रम के तहत, बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के कार्यकारी अध्यक्ष तारिक रहमान आज गुरुवार को 17 वर्षों के लंबे निर्वासन के बाद स्वदेश लौट रहे हैं। उनके स्वागत के लिए ढाका में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और समर्थकों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा है। BNP ने स्पष्ट कर दिया है कि तारिक रहमान आगामी आम चुनाव में बोगुरा-6 सीट से उम्मीदवार होंगे। शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद बदले हुए राजनीतिक हालातों में रहमान की वापसी को पार्टी की सत्ता में वापसी की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। तारिक रहमान की वापसी के दौरान भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए, ढाका स्थित अमेरिकी दूतावास ने यातायात संबंधी चेतावनी जारी की है। वहीं, शेख हसीना के खिलाफ आंदोलन करने वाली 'नेशनल सिटिजन पार्टी' (NCP) ने भी रहमान की वापसी का स्वागत किया है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें