Advertisment

India US Trade Deal: ट्रेड डील पर अमेरिका का नया दावा... क्या भारत एक्सपोर्ट होने वाले इंडस्ट्रियल गुड्स पर शून्य करेगा टैरिफ ?

भारत–अमेरिका ट्रेड डील पर अमेरिकी ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव जैमीसन ग्रीर ने दावा किया है कि भारत औद्योगिक वस्तुओं पर टैरिफ 13.5 प्रतिशत से घटाकर शून्य करेगा। समझौते से कृषि, केमिकल और मेडिकल डिवाइस सेक्टर में अमेरिकी निर्यात बढ़ेगा।

author-image
Shaurya Verma
American Trade Representative Statement jamieson-greer India reduce industrial goods tariff from 13percent to 9 percent india-us-trade-deal hindi news zxc

India US Trade Deal 2026: भारत और अमेरिका के बीच हुए नए ट्रेड एग्रीमेंट (Trade Agreement) को लेकर अमेरिका की ओर से बड़ दावा किया गया है।  अमेरिकी ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव जैमीसन ग्रीर ने इसी बीच नया दावा किया है कि "भारत औद्योगिक वस्तुओं पर टैरिफ 13.5 प्रतिशत से घटाकर शून्य करेगा"। इस समझौते से भारत के कृषि, केमिकल और मेडिकल सेक्टर में अमेरकी निर्यात बढ़ेगा। 

Advertisment

औद्योगिक वस्तुओं पर टैरिफ में बड़ी कटौती का दावा

अमेरिकी ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव (US Trade Representative) जैमीसन ग्रीर ने कहा है कि इस ट्रेड डील के तहत भारत औद्योगिक वस्तुओं पर लगाने वाला टैरिफ  13.5 प्रतिशत से घटाकर शून्य करेगा। उनके मुताबिक इससे अमेरिकी कंपनियों को भारतीय बाजार में आसान पहुंच मिलेगी और दोनों देशों के बीच व्यापार को नई गति मिलेगी। 

ग्रीर ने किया बड़ा दावा 

भारत के साथ हुए समझौते के बारे में उन्होंने कहा: "यह एक बेहद रोमांचक अवसर है। एक तरफ तो हम भारत के खिलाफ कुछ हद तक टैरिफ बनाए रखेंगे... लेकिन दूसरी तरफ वे कृषि उत्पादों, निर्मित वस्तुओं, रसायनों, चिकित्सा उपकरणों आदि पर हमारे लिए टैरिफ कम करने पर सहमत हो गए हैं।" 

Advertisment

अमेरिका में भारतीय उत्पादों पर टैरिफ 18 प्रतिशत

इस द्वपक्षीय समझौते के तहत अमेरिका ने भी भारतीय उत्पादों पर लगाए गए टैरिफ में बदलाव किया है। जानकारी के अनुसार अमेरिका भारतीय वस्तुओं पर टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत करेगा। यह समझौता फरवरी 2, 2026 को घोषित किया गया है। 

ट्रंप के हवाले से ग्रीर का बयान 

ग्रीर ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के हवाले से कहा कि यह डील एक “एक्साइटिंग अपॉर्च्युनिटी” है। उन्होंने बताया कि अमेरिका भारत पर कुछ स्तर तक टैरिफ बनाए रखेगा, लेकिन भारत ने अमेरिकी कृषि उत्पादों, मैन्युफैक्चर्ड गुड्स, केमिकल्स और मेडिकल डिवाइसेज पर अपने टैरिफ कम करने पर सहमति दी है।

500 अरब डॉलर का लक्ष्य

भारत–अमेरिका ट्रेड डील कुल 19 चैप्टर में फैली हुई है, जिसमें टैरिफ, मार्केट एक्सेस और व्यापार से जुड़े कई अहम प्रावधान शामिल हैं। इस समझौते का मकसद वर्ष 2030 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को 500 बिलियन डॉलर तक पहुंचाना बताया गया है।

Advertisment

India US Trade Deal India US Trade Deal Donald Trump India US Trade Deal hindi news industrial goods tariff zero Jamieson Greer statement
Advertisment
चैनल से जुड़ें