Advertisment

Rajasthan Election Result 2023: सीएम अशोक गहलोत ने सौंपा इस्तीफा, बीजेपी पूर्ण बहुमत की ओर

बड़े चेहरों की बात करें तो कांग्रेस से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जोधपुर की सरदारपुरा, सचिन पायलट टोंक सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

author-image
Agnesh Parashar
Rajasthan Election Result 2023: सीएम अशोक गहलोत ने सौंपा इस्तीफा, बीजेपी पूर्ण बहुमत की ओर

Rajasthan Election Result 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के परिणाम आज आएंगे। सभी सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। सबसे पहले डाक मत पत्रों की गिनती की जा रही है। फिलहाल भाजपा 46 और कांग्रेस 37 सीटों पर आगे है, वहीं 7 सीटों पर अन्य उम्मीदवार आगे हैं।

Advertisment

इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से गिनती शुरू होगी। इस विधानसभा चुनाव में 1863 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं।

राजस्थान विधानसभा चुनाव में इस बार भी रिवाज कायम है। बीजेपी 112 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। वहीं कांग्रेस 71 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी को राजस्थान में 42.06 प्रतिशत वोट मिला है। वहीं कांग्रेस को 38.93 प्रतिशत वोट शेयर मिला है।

4: 50 PM 

बीजेपी में नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ और उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया चुनाव हार गए हैं।

Advertisment

4: 15 PM 

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि यह जो शानदार जीत है, यह प्रधानमंत्री मोदी जिनका मंत्र था- सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास, यह उसकी जीत है. उनकी दी हुई गारंटी की जीत है, यह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति की जीत है और यह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के कुशल नेतृत्व की जीत है.यह जीत जनता की है जिसने कांग्रेस को नकारते हुए भाजपा को अपनाने का काम किया है ।

3: 57 PM

प्रदेश की 200 सीटों में से  20 सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस पार्टी ने 13 सीटों पर जीत दर्ज की है। साथ ही बीएसपी ने एक पर जीत हासिल की। वहीं एक सीट अन्य के खाते में गई है।

3: 45 PM

विधानसभा अध्यक्ष और कांग्रेस के दिग्गज नेता सीपी जोशी चुनाव हार गए हैं।

Advertisment

3: 39 PM

लक्ष्मणगढ़ (सीकर) : कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा 11 हजार 95 वोटों से बड़ी लीड बनाकर आगे चल रहे हैं। बीजेपी के सुभाष महरिया लगातार पिछड़ रहे हैं। 10 राउंड की काउंटिंग हो चुकी है।

3: 29PM

दीया कुमारी 71,368 वोटों से आगे चल रही हैं। वहीं  राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने 56 हजार 385 वोट से आगे है। उनके बाद वसुंधरा राजे की ही बड़ी लीड है।

2: 29 PM

टोंक से कांग्रेस के सचिन पायलट चुनाव आगे चल रहे हैं।

1:56 PM

किशनगढ़ बास से कांग्रेस के दीपचंद खैरिया आगे।

नवलगढ़ से बीजेपी के विक्रम सिंह जाखल चुनाव आगे।

बस्सी से कांग्रेस के लक्ष्मण मीणा चुनाव आगे।

अजमेर उत्तर से बीजेपी के वासुदेव देवनानी चुनाव आगे।

श्री गंगानगर से बीजेपी के जयदीप बिहानी चुनाव आगे।

अनूपगढ़ से कांग्रेस की शिमला नायक चुनाव आगे।

सूरतगढ़ से कांग्रेस के डूंगर राम गेदर चुनाव आगे।

श्रीमाधोपुर से बीजेपी के झाबर सिंह खर्रा चुनाव आगे।

राजस्थान में कौन-कौन आगे

कोटा उत्तर से कांग्रेस के स्वाति धारीवाल आगे।

जैसलमेर से भाजपा के छोटू सिंह भाटी चुनाव आगे।

जयपुर की हवामहल सीट से कांग्रेस के RR तिवारी चुनाव जीते, बीजेपी के बाल मुकुन्दाचार्य हारे

मंडावा से कांग्रेस की रीटा चौधरी चुनाव आगे।

बानसूर से भाजपा के देवी सिंह शेखावत आगे, मंत्री शंकुतला रावत चुनाव पीछे।

चित्तौड़गढ़-चित्तौड़ सीट से निर्दलीय प्रत्याशी चंद्रभान सिंह आक्या आगे।

किशनगढ़ बास से कांग्रेस के दीपचंद खैरिया आगे।

Advertisment

राजस्थान की हॉट सीटों पर कौन आगे

अशोक गहलोत सरदारपुरा सीट 8043 वोटों से आगे

वसुंधरा राजे झालरापाटल सीट 26658 से आगे

बालकनाथ योगी तिजारा सीट से 14712 आगे

राज्यवर्धन सिंह राठौर झोटवाड़ा सीट से 7933 वोटों से पीछे

सचिन पायलट टोंक सीट से 2822 वोटों से आगे

12: 12 PM

झालरापाटन से पूर्व सीएम वंसुधारा राजे 13 हजार वोटों से आगे चल रही है।

11:22 AM

सरदारपुरा सीट से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आगे चल रहे हैं।

11:19 AM

फिलहाल भाजपा 110 और कांग्रेस 68 सीटों पर आगे है, वहीं 20 सीटों पर अन्य उम्मीदवार आगे हैं।

10: 42 AM

कोटा उत्तर से मंत्री शांति धारीवाल करीब 3 हजार वोटों से पीछे हैं। वहीं नागौर से पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा 2069 वोटों से पीछे चल रही हैं।

10: 15 AM

फिलहाल भाजपा 105 और कांग्रेस 77 सीटों पर आगे है, वहीं 17 सीटों पर अन्य उम्मीदवार आगे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी पीछे चल रहे हैं।

दिग्गजों की किस्मत दावं परो

बड़े चेहरों की बात करें तो कांग्रेस से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जोधपुर की सरदारपुरा, सचिन पायलट टोंक सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सीकर जिले की लक्ष्मणगढ़ सीट से प्रत्याशी हैं।

राजस्थान के चुनावी रण में मुख्य लड़ाई कांग्रेस और भाजपा के बीच ही है। कांग्रेस ने 199 में से 198 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, भरतपुर सीट पर कांग्रेस ने राष्ट्रीय लोक दल से गठबंधन किया है। वहीं भाजपा ने 199 सीटों पर चुनाव लड़ा है।

ये भी पढ़ें:

CG Election 2023 Result Live Update: रायगढ़ जिला डाक मत पत्रों की गणना शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी उमेश पटेल आगे

MP Election Results 2023 Live Update: एमपी में Cong-48, BJP-42 सीट पर आगे

CG Election Results 2023 Live: आज तस्वीर होगी साफ़, बस्तर संभाग की 12 विधानसभा सीटों पर आएगा फैसला

MP Election Results 2023 Live Update: एमपी में Cong-48, BJP-42 सीट पर आगे

राजस्थान चुनाव परिणाम 2023, राजस्थान चुनाव 2023, राजस्थान चुनाव अपडेट, राजस्थान न्यूज, Rajasthan Election Result 2023, Rajasthan Election 2023, Rajasthan Election Update, Rajasthan News

rajasthan news राजस्थान न्यूज़ rajasthan election 2023 राजस्थान चुनाव 2023 Rajasthan Election Result 2023 Rajasthan Election Update राजस्थान चुनाव अपडेट राजस्थान चुनाव परिणाम 2023
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें