Advertisment

coronavirus update: रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा, हवा के जरिए फैल रहा है संक्रमण

author-image
Bansal Digital Desk
coronavirus update: रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा, हवा के जरिए फैल रहा है संक्रमण

नई दिल्ली। कोरोनावायरस के बारे में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। इस कड़ी में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। इस बात के पक्के सबूत मिले हैं कि संक्रमण हवा के जरिए फैल रहा है। मेडिकल जर्नल लेंसेट में एक शोध छपा है, जिसमें दावा किया गया है कि Coronavirus के लिए जिम्मेदार वायरस SARS-COV-2 हवा के जरिए फैल रहा है।

Advertisment

समीक्षा में भी साक्ष्यों की पहचान हुई है

ब्रिटेन, अमेरिका और कनाडा के छह विशेषज्ञों ने इस शोध को किया है और कई सबूत जुटाए हैं। इस शोध को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के ट्रिश ग्रीनहाल के नेतृत्व में विशेषज्ञों की टीम ने समीक्षा की और शोध में जो दावा किया जा रहा है कि हवा के जरिए संक्रमण फैल रहा है। उसे पुष्टि करने वाले साक्ष्यों की भी पहचान की है।

संक्रमण का ट्रांसमिशन आउटडोर के मुकाबले इंडोर में ज्यादा

विशेषज्ञों ने ये भी पाया है कि संक्रमण का ट्रांसमिशन आउटडोर के मुकाबले इंडोर में ज्यादा होता है। लेकिन अगर इंडोर में वेंटिलेशन हो तो संक्रमण काफी घट जाता है। वहीं बिना लक्षण वाले लोग करीब 40 प्रतीशत तक संक्रमण को फैला रहे हैं। ये खांसते या छींकते नहीं हैं। बल्कि साइलेंट ट्रांसमिशन करते हैं। इन लोगों के कारण ही अधिकांश, हवा के जरिए संक्रमण फैल रहा है।

सांस के माध्यम से लोगों में प्रवेश कर रहा है संक्रमण

वहीं शोध में इस बात के भी प्रमाण मिले हैं कि संक्रमण सरफेस के जरिए कम ही फैलता है। हालांकि विशेषज्ञों ने ये भी कहा है कि संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए हैंडवॉश, सरफेस क्लिनिंग जैसे उपाय अपनाने ही चाहिए। लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान अब हवा के जरिए फैल रहे वायरस को रोकने पर देना होगा। क्योंकि यह सांस के माध्यम से लोगों में प्रवेश कर रहा है।

Advertisment

संक्रमण से ऐसे करें बचाव

शोधकर्ताओं ने इससे बचने के लिए कुछ उपाय भी बताए हैं। जैसे वेंटिलेशन, एयर फिल्ट्रेशन, भीड़भाड़ में न जाना, साथ ही इंडोर में कम से कम समय बिताना, जितना ज्यादा हो सके इंडोर में मास्क का इस्तेमाल करना और छह फीट की दूरी हमेशा रखना इसके आम उपाय हैं।

Advertisment
चैनल से जुड़ें