Advertisment

Coronavirus Update: देश में Covid-19 के 22,431 नए मामले आए सामने, संक्रमण से मौत के आंकड़े में इजाफा

Coronavirus Update: देश में Covid-19 के 22,431 नए मामले आए सामने, संक्रमण से मौत के आंकड़े में इजाफा Coronavirus Update: 22,431 new cases of Covid-19 were reported in the country, death toll due to infection increased

author-image
Bansal News
Coronavirus Update: देश में Covid-19 के 18,987 नए मामले आए सामने, जानें मौत का आंकड़ा

नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के 22,431 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 3,38,94,312 हो गए। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 2,44,198 हो गई, जो 204 दिन में सबसे कम है।

Advertisment

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 318 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,49,856 हो गई। देश में लगातार 13 दिन से संक्रमण के 30 हजार से कम नए मामले ही सामने आ रहे हैं। देश में अभी 2,44,198 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.72 प्रतिशत है।

यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,489 कमी दर्ज की गई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.95 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

Advertisment

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

महाराष्ट्र में कोरोना कोविड कोरोना वायरस कोरोना कोराना अपडेट today coronavirus cases today corona cases in india News National News national news hindi news national maharashtra covid-19 update Maharashtra kerala corona cases india today corona cases india news in hindi India Coronavirus Update india corona cases india cases today hindi news Delta variant Delta Plus Variant covid vaccines Covid Vaccine covid vaccination news covid news covid cases in india covid 19 vaccine covid 19 update covid 19 cases in india covid 19 coronavirus update coronavirus news india coronavirus news Coronavirus live Updates Coronavirus India Update coronavirus india coronavirus in India coronavirus cases india coronavirus cases coronavirus corona virus corona update india corona update corona news Corona India corona in maharashtra corona in india corona cases today corona cases maharashtra corona cases kerala corona cases in last 24 hours corona cases in india today corona cases in india last 24 hours corona cases in india corona cases in delhi today corona cases in delhi corona cases of corona in india Bansal News bansal ahmednagar corona cases 10-day lockdown in ahmednagar district
Advertisment
चैनल से जुड़ें