Advertisment

Coronavirus Update: देश में Covid-19 के 18,132 नए मामले आए सामने, मरीजों के ठीक होने की दर में वृद्धि

Coronavirus Update: देश में Covid-19 के 18,132 नए मामले आए सामने, मरीजों के ठीक होने की दर में वृद्धि Coronavirus Update: 18,132 new cases of Covid-19 were reported in the country, the rate of recovery of patients increased

author-image
Bansal News
New Corona Case in india: देश में लगातार बढ़ती जा रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 18,132 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,39,71,607 हो गई। पिछले 215 दिन में एक दिन में सामने आए संक्रमण के ये सबसे कम मामले हैं। वहीं, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98 प्रतिशत हो गई है।

Advertisment

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 193 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,50,782 हो गई। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी कम होकर 2,27,347 रह गई है, जो 209 दिन में सबसे कम है। देश में लगातार 17 दिनों से एक दिन में कोविड-19 के 30 हजार से कम और 106 दिन से 50 हजार से कम नए मामले सामने आ रहे हैं।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

Advertisment
कोरोना वायरस india news in hindi India Coronavirus Update Health Ministry Covid Vaccine covid 19 india covid 19 coronavirus updates coronavirus update coronavirus news coronavirus india coronavirus in India coronavirus cases india coronavirus cases coronavirus corona virus corona vaccine corona vaccination latest corona vaccination Corona Updates: corona updates coronavirus corona cases in india corona active cases in india Bansal News bansal
Advertisment
चैनल से जुड़ें