Advertisment

Coronavirus Update: देश में एक दिन में Covid-19 के 15,981 नए मामले आए सामने, संक्रमितों की मौत में कमी

Coronavirus Update: देश में एक दिन में Covid-19 के 15,981 नए मामले आए सामने, संक्रमितों की मौत में कमी Coronavirus Update: 15,981 new cases of Covid-19 were reported in the country in a day, the death of infected people decreased

author-image
Bansal News
Corona Virus: थम रही कोरोना का कहर, 24 घंटे में कोरोना के 294 नए मामले, 51लोगों की हुई मौत

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 15,981 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,40,53,573 पर पहुंच गयी जबकि 166 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 4,51,980 हो गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 2,01,632 रह गयी है जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.60 प्रतिशत है।

Advertisment

कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.07 प्रतिशत है। आंकड़ों के मुताबिक, एक दिन में कोविड-19 का इलाज करा रहे मरीजों में 2,046 की कमी दर्ज की गयी है। इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,33,99,961 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत दर्ज की गयी। मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार को कोविड-19 के लिए 9,23,003 नमूनों की जांच की गयी जिससे अब तक देश में इस महामारी का पता लगाने के लिए जांचें गए नमूनों की संख्या 58,98,35,258 हो गयी है।

देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत 97.23 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

Advertisment
Varanasi News vaccine update india vaccine vaccination in india till now Vaccination recovery rate pm cares fund Pandemic oxygen plant in varanasi oxygen plant in bhu oxygen plant new covid-19 cases new covid cases ministry of external affairs mansukh mandaviya jaunpur medical college indian vaccine recognised by who india vaccine recognition india vaccination status india covid 19 cases covid-19 india Health Ministry health minister of india noida fortis hospital noida fatalities death from corona death after four months Current Affairs covishield covid-19 certificate covid vaccines Covid Vaccine covid news covid 19 vaccine covid 19 covid coronavirus in India coronavirus corona vaccine Corona patient corona cases in india today bhu oxygen plant 100 crore vaccine in india
Advertisment
चैनल से जुड़ें