Advertisment

Coronavirus Omicron Variant: अभी तक देश में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप का कोई मामला नहीं मिला- मांडविया

Coronavirus Omicron Variant: अभी तक देश में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप का कोई मामला नहीं मिला- मांडविया Coronavirus Omicron Variant: So far no case of Omicron form of corona virus has been found in the country - Mandaviya

author-image
Bansal News
Coronavirus Omicron Variant: देश में अभी तक कोरोनावायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन का कोई मामला नहीं- अधिकारी

नई दिल्ली। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को कहा कि, अभी तक देश में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन का कोई मामला सामने नहीं आया है और सरकार इस संबंध में सभी एहतियात बरत रही है। मांडविया ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान विभिन्न पूरक सवालों का जवाब देते हुए कहा कि, ओमीक्रोन स्वरूप के मामले अब तक दुनिया के 14 देशों में मिले हैं और भारत में इसका एक भी मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि, सरकार ने इस संबंध में परामर्श जारी किया है और संदिग्ध मामले को तुरंत ही जांच और जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजा जा रहा है।

Advertisment

उन्होंने कहा कि, कोविड-19 महामारी अभी नियंत्रण में है लेकिन यह पूरी तरह से समाप्त नहीं हुई है और पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस संबंध में लोगों को आगाह किया है। उन्होंने कोविड महामारी पर काबू के लिए टीकाकरण को अहम बताते हुए कहा कि, अब तक टीकों की 124 करोड़ से अधिक खुराकें लगायी जा चुकी हैं और हर दिन 70 से 80 लाख खुराक दी जा रही है।मांडविया ने कहा कि, अब घर-घर जाकर टीकाकरण पर भी जोर दिया जा रहा है।

variant omicron variant of concern variant south africa variant omicron variant in india omicron variant covid omicron variant omicron vaccine omicron strain omicron in india omicron covid-19 variant omicron covid variant omicron covid omicron coronavirus variant omicron coronavirus omicron canada omicron australia omicron africa omicron new variant new covid variant new coronavirus variant covid-19 variant Covid Variant covid omicron variant covid omicron coronavirus variants coronavirus variant b.1.1.529 coronavirus variant Coronavirus Omicron Variant coronavirus news coronavirus new variant coronavirus india coronavirus in India coronavirus cases in india coronavirus
Advertisment
चैनल से जुड़ें