Advertisment

Coronavirus Omicron Variant: नए वैरिएंट ने बढ़ाई चिंता, प्रदेश में जारी हुआ अलर्ट

Coronavirus Omicron Variant: नए वैरिएंट ने बढ़ाई चिंता, प्रदेश में जारी हुआ अलर्टCoronavirus Omicron Variant: New variant raised concern, alert issued in the state

author-image
Bansal News
Covid-19 New Variant Omicron: नए वैरिएंट ने बढ़ाई टेंशन, पीएम मोदी ने बैठक के दौरान में कही 'प्रोएक्टिव' रहने की बात

रायपुर। प्रदेश समेत देशभर में कोरोना के नए वैरिएंट ने चिंता बढ़ा दी है। वहीं छत्तीसगढ़ में नए वैरिएंट को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। यहां विदेश से आ रहे लोगों की एडवांस जांच की जाएगी। वहीं संक्रमितों के संपर्क में आए 17 से ज्यादा लोगों की जांच की जाएगी। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने निर्देश भी जारी कर दिए है।

Advertisment

प्रदेश में इतने एक्टिव केस
छत्तीसगढ़ में 2 नए केस सामने आए हैं। वहीं प्रदेश में अभी 312 एक्टिव केस हैं। विदेश से आ रहे यात्रियों की एडवांस जांच की जाएगी। साथ ही संक्रमितों के संपर्क में आए 17 से ज्यादा लोगों की जांच की जाएगी। इसके साथ ही राज्य के सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

''ओमीक्रॉन'' दिया गया नाम
बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना वायरस के नए वैरिएंट B.1.1.529 को ''ओमीक्रॉन'' नाम दिया है। WHO ने शुक्रवार को इसकी घोषणा करते हुए इसे वैरिएंट ऑफ कंसर्न की श्रेणी में रखा है। दक्षिण अफ्रीका में मिला कोरोना का नया वैरिएंट तेजी से दुनिया में फैल रहा है। हॉन्गकॉन्ग और बोत्सवाना के बाद शुक्रवार को इजराइल और बेल्जियम में भी नए वैरिएंट से संक्रमित लोग मिले हैं। इससे पहले WHO ने नए वैरिएंट पर इमरजेंसी मीटिंग की और तमाम मुल्कों को सतर्क रहने को कह दिया है। और जल्द ही विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने नए वैरिएंट के बारे में सरकार के लिए गाइडेंस जारी करेगा। वहीं भारत ने इंटरनेशनल फ्लाइट पर से बैन हटा दिया है।अब उन देशों की हवाई यात्रा की जा सकती है, जहां कोविड की स्थिति कंट्रोल में है। हालांकि 14 देशों की ट्रैवलिंग पर अभी भी प्रतिबंध जारी रहेगा। वहीं हॉन्गकॉन्ग, बोत्सवाना और इजराइल से आने वाले यात्रियों की जांच के लिए सभी एयरपोर्ट्स को निर्देश दिए गए हैं।

variant of concern variant b.1.1.529 omicron variant south african variant south africa variant omicron variant symptoms omicron variant summary in five minute omicron variant of concern omicron variant in india omicron variant good news omicron variant covid omicron variant bad news omicron variant omicron covid-19 variant omicron covid variant omicron covid omicron coronavirus variant omicron nu variant new variant omicron new variant new covid variant new coronavirus variant new corona variant Indore Coronavirus Positive Indore Coronavirus News indore indian variant uk i Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP hindi news emergency baithak dr kumar vishwas Death from Coronavirus covid-19 variant Covid Variant covid omicron covid cass in mp bansal mp news covid 19 variant covid coronavirus variant Coronavirus Death in Indore coronavirus cases in india Corona new variant cooperatives minister vishwas sarang bansal news today bansal mp news today all you need to know about the omicron variant
Advertisment
चैनल से जुड़ें