Advertisment

Coronavirus New Variant: ओमिक्रॉन के एक और मरीज की पुष्टि, देश में 4 दिन में ओमिक्रॉन का 5वां केस

Coronavirus New Variant: दिल्ली में ओमिक्रॉन का पहला मरीज , देश में 4 दिन में ओमिक्रॉन का 5वां केस Coronavirus New Variant: Omicron's first patient in Delhi, Omicron's 5th case in 4 days in the country

author-image
Bansal News
Coronavirus New Variant: ओमिक्रॉन के एक और मरीज की पुष्टि, देश में 4 दिन में ओमिक्रॉन का 5वां केस

नई दिल्ली। तंजानिया से दिल्ली आया 37 वर्षीय एक पुरुष ‘ओमीक्रोन’ से संक्रमित पाया गया है और यह राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के इस नए स्वरूप से जुड़ा पहला मामला है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि मरीज का इस समय लोक नायक अस्पताल में उपचार किया जा रहा है और उसे बीमारी के मामूली लक्षण हैं। इस संबंध में एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र में 12 नमूने भेजे गए थे। एक नमूने में ओमीक्रोन स्वरूप का संक्रमण मिला है। मरीज भारतीय है और वह कुछ दिन पहले तंजानिया से लौटा था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मरीज ने पिछले कुछ दिन में किन स्थानों की यात्रा की है, इसका पता लगाया जा रहा है और उसके संपर्क में आए लोगों से संबंधित जानकारी भी एकत्र की जा रही है।’’

Advertisment

बेंगलुरु, मुंबई और जामनगर के बाद अब दिल्ली में ओमिक्रॉन के पहले केस का पता चला है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि संक्रमित तंजानिया से आया था। एयरपोर्ट पर जांच के बाद उसके ओमिक्रॉन संक्रमित होने की जानकारी मिली। उसे दिल्ली के LNJP अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इससे पहले शनिवार को गुजरात के जामनगर में ओमिक्रॉन संक्रमित मिला था। वहीं, मुंबई और बेंगलुरु में भी ओमिक्रॉन के केस मिलाकर देश में इस वैरिएंट के कुल 5 संक्रमित मिल चुके हैं।

variant omicron variant of concern variant omicron: new covid variant omicron virus omicron variant symptoms omicron variant spread in india omicron variant in india omicron variant covid omicron variant cases in india omicron variant omicron threat in india omicron positive patients in india omicron news india omicron India omicron in india news omicron in india omicron covid-19 variant omicron covid variant omicron covid omicron coronavirus omicron cases in india latest news updates omicron cases in india omicron case in india omicron alert in india omicron new variant new covid variant new coronavirus variant india detects two cases of omicron india Covid Variant covid omicron variant covid omicron covid 19 omicron variant coronavirus variant coronavirus pandemic coronavirus new variant coronavirus cases in india coronavirus
Advertisment
चैनल से जुड़ें