Advertisment

Coronavirus Lockdown India : क्या फिर देश में लगेगा लॉकडाउन ! 24 घंटे में मिले 5 हजार से ज्यादा मामले

ऐसे मामलो की रफ्तार बढ़ गई तो लॉकडाउन लगाने की नौबत ना आ जाए। यहां पर आज 6 अप्रैल को 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 5 हजार 335 नए मामले मिले है।

author-image
Bansal News
Coronavirus Lockdown India : क्या फिर देश में लगेगा लॉकडाउन ! 24 घंटे में मिले 5 हजार से ज्यादा मामले

Coronavirus Lockdown India : देश में एक बार फिर वैश्विक महामारी कोरोनावायरस के मामले डराने लगे है तो वहीं पर लगातार मिल रहे कोरोना के मामलों के साथ माना जा रहा है कि, ऐसे मामलो की रफ्तार बढ़ गई तो लॉकडाउन लगाने की नौबत ना आ जाए। यहां पर आज 6 अप्रैल को 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 5 हजार 335 नए मामले मिले है।

Advertisment

जानिए कोरोना के आंकड़े 

यहां पर आपको देश में महामारी कोरोना वायरस के आंकड़ों की जानकारी देते चलें तो, 6 महीनों के बाद एक साथ 5 हजार से ज्यादा मामले आने पर लोगों के मन में एक बार फिर लॉकडाउन का डर सताने लगा है। बीते दो दिन के आंकड़ों की मानें तो, (5 अप्रैल) को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में 4,435 नए मामले दर्ज किए गए थे. इसकी के साथ 15 लोगों की मौत हो गई थी. वहीं, इससे पहले मंगलवार (4 अप्रैल) को 3,038 कोरोना के मामले दर्ज हुए थे और 9 की मौत हुई थी। जिसके साथ ही कोरोना के मामलों में इजाफा होता जा रहा है। बता दें कि, देश में कुल एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 25 हजार 587 हो गई है।

जान लीजिए स्वास्थ्य मंत्री का बयान 

यहां पर कोरोना को लेकर स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया (Health Minister Mansukh Mandaviya) ने कहा कि, कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर कहा कि सरकार इस पर लगातार नजर बनाए हुए है और राज्‍यों को एडवायजरी भी जारी कर दी गई है. उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के लगातार नए वेरिएंट सामने आ रहे हैं, जो चिंताजनक हैं। कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर जांच की जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से कोविड उपयुक्त व्यवहार को अपनाने की अपील की है. जिसमें भीड़-भाड़ वाले इलाकों में मास्क लगाने, दो गज की दूरी और सैनिटाइजेशन का इस्तेमाल करने को कहा गया है।

india news COVID-19 Cases COVID 19 मामले Coronavirus Cases Update Coronavirus Cases News Coronavirus Cases in UP Coronavirus Cases in Mumbai coronavirus cases in india coronavirus cases in delhi
Advertisment
चैनल से जुड़ें