Advertisment

CORONA VACCINE UPDATE: भारत दुनिया का बना ऐसा पहला देश , जहां 21 दिन में 50 लाख से अधिक लोगों को लगा टीका

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि देश में अब तक 54 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 (CORONA VACCINE UPDATE)रोधी टीका लगाया जा चुका है।

author-image
News Bansal
CORONA VACCINE UPDATE: भारत दुनिया का बना ऐसा पहला देश , जहां 21 दिन में 50 लाख से अधिक लोगों को लगा टीका

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि देश में अब तक 54 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 (CORONA VACCINE UPDATE) रोधी टीका लगाया जा चुका है। मंत्रालय ने कहा कि अब तक कुल 54,16,849 लाभार्थियों को टीका लगाया गया है, जिनमें से उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक 6,73,542 लोगों को टीका लगाया गया है। इसके बाद महाराष्ट्र मे 4,34,943, राजस्थान में 4,14,422 और कर्नाटक में 3,60,592 लोगों को टीका लगाया गया है।

Advertisment

सबसे आगे है भारत
भारत दुनिया का ऐसा पहला देश बन गया है, जिसने केवल 21 दिन में 50 लाख से अधिक लोगों का कोविड-19 टीकाकरण किया है। मंत्रालय ने कहा, पिछले 24 घंटे में 10,502 सत्रों में 4,57,404 लोगों को टीका लगाया गया। अब तक कुल 1,06,303 सत्र आयोजित हो चुके हैं।  जिन लोगों को पिछले 24 घंटे में टीका लगाया गया है, उनमें 3,01,537 स्वास्थ्यकर्मी और कोविड-19 के खिलाफ अग्रिम मोर्चे पर काम करनेवाले 1,55,867 कर्मी हैं।

95 और लोगों की मौत हो गई

अब तक कुल 20,06,72,589 नमूनों की जांच हो चुकी है। कोरोना वायरस संक्रमण के जो नए मामले सामने आए हैं, उनमें से करीब 83.3 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, केरल, गुजरात, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में हैं। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,08,14,304 हो गए हैं और मृतक संख्या बढ़कर 1,54,918 हो गई है। पिछले 24 घंटे में देश में महामारी से 95 और लोगों की मौत हो गई।

Vaccination New Delhi Mumbai KERALA hospitals Health Workers Health Ministry health gujarat corona vaccine update corona Bansal News
Advertisment
चैनल से जुड़ें