Advertisment

Corona Vaccine: अब व्हाट्सप्प से भी डाउनलोड होगा टीकाकरण प्रमाण पत्र, जानें कैसे..

author-image
Bansal News
Corona Vaccine: अब व्हाट्सप्प से भी डाउनलोड होगा टीकाकरण प्रमाण पत्र, जानें कैसे..

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया के कार्यालय ने रविवार को बताया कि, जिन लोगों ने कोविड-19 का टीका लगवा लिया है, वे अब अपने प्रमाण पत्र कुछ सेकेंड के अंदर ही व्हाट्सऐप से प्राप्त कर सकते हैं। वर्तमान में लोगों को अपना टीकाकरण प्रमाण पत्र कोविन पोर्टल पर लॉग-इन कर डाउनलोड करना होता है।

Advertisment

https://twitter.com/mygovindia/status/1424315686449389573

मांडविया के कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर आम आदमी के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव लाया जा रहा है। अब कोविड-19 टीकाकरण प्रमाण पत्र तीन आसान चरणों में ‘माईगोव कोरोना हेल्पडेस्क’ से प्राप्त करें। संपर्क नंबर +91 9013151515 को सेव करें। व्हाट्सऐप पर ‘कोविड सर्टिफिकेट’ टाइप कर भेजें। ओटीपी प्रविष्ट करें। अपना प्रमाण पत्र कुछ सेकेंड के अंदर हासिल करें।’’

कोविड-19 से निपटने के मामले में सरकार की अक्सर आलोचना करने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने व्हाट्सऐप के माध्यम से टीकाकरण प्रमाण पत्र देने के निर्णय की प्रशंसा की। उन्होंने ट्वीट किया, ''जब भी सरकार अच्छा काम करती है, तो मैं उसे हमेशा स्वीकार करता हूं और उसकी प्रशंसा करता हूं। कोविन के आलोचक के रूप में मैं कहना चाहता हूं कि उन्होंने शानदार काम किया है। व्हाट्सऐप के जरिए 9013151515 पर 'डाउनलोड प्रमाणपत्र' संदेश भेजें, ओटीपी प्राप्त करें और व्हाट्सऐप पर अपना टीकाकरण प्रमाणपत्र हासिल करें। आसान और तेज!''

https://twitter.com/OfficeOf_MM/status/1424309658093715456

रविवार को शाम सात बजे तक जारी अस्थायी रिपोर्ट के मुताबिक देश में लोगों को कोविड-19 के कुल 50,68,10,492 टीके लग चुके हैं और इनमें से 55,91,657 खुराक एक दिन में दी गई है।

Advertisment

बंसल हिंदी न्यूज़ बंसल न्यूज़ हिंदी बंसल न्यूज भोपाल बंसल न्यूज़ दैनिक समाचार दैनिक खबर ताज़ा समाचार ताज़ा ख़बर viral news updates trending news todays news today's viral news in Hindi today's viral news today's update in Hindi today's update today's trending news today's latest news in Hindi today's latest news today's Hindi news today's breaking news in Hindi today's breaking news news updates in Hindi news updates latest news latest Bansal News hindi news update corona vaccine news in hindi Corona Vaccine News corona vaccine hindi news corona vaccine hindi corona vaccine certificate through whatsapp corona vaccine certificate hindi news corona vaccine certificate download corona vaccine certificate corona vaccine Corona Updates: corona Breaking News bansal news in hindi bansal news bhopal Bansal News bansal hindi news bansal breaking news
Advertisment
चैनल से जुड़ें