Advertisment

Corona Vaccine: झाबुआ जिले के आदिवासी गांव में 100 प्रतिशत हुआ वैक्सिनेशन, यह रिकॉर्ड बनाकर प्रदेश में बना नंबर वन

Corona Vaccine: झाबुआ जिले के आदिवासी गांव में 100 प्रतिशत हुआ वैक्सिनेशन, यह रिकॉर्ड बनाकर प्रदेश में बना नंबर वन corona-vaccine-100-vaccination-done-in-tribal-village-of-jhabua-district-making-this-record-number-one-in-the-state

author-image
Bansal News
Corona Vaccine: झाबुआ जिले के आदिवासी गांव में 100 प्रतिशत हुआ वैक्सिनेशन, यह रिकॉर्ड बनाकर प्रदेश में बना नंबर वन

भोपाल। मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले का नरसिंहरुंडा गांव प्रदेश का पहला ऐसा गांव बन गया है, जहां पात्र 100 प्रतिशत लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराकें मिल चुकी हैं। झाबुआ जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ राहुल गनवा ने बताया कि 178 लोगों की आबादी वाले गांव में 18 साल से अधिक आयु के 110 लोग हैं और सभी को टीके की दोनों खुराकें मिल चुकी हैं। प्रदेश टीकाकरण अधिकारी संतोष शुक्ला ने बताया कि शुरू में गांव में टीकाकरण का काफी विरोध हुआ, लेकिन काफी प्रयासों के बाद हम ग्रामीणों को इसकी अहमियत समझाने में कामयाब हुए। गनवा ने बताया कि 16 जनवरी से गांव में टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था और शनिवार को पूर्ण टीकाकरण के साथ अभियान समाप्त हुआ। बता दें कि प्रदेश में तेजी से वैक्सिनेशन किया जा रहा है। अब तक 4 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। वहीं सितंबर के आखिर तक प्रदेश के 5 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसको लेकर सरकार और प्रशासन लगातार मशक्कत कर रहे हैं। प्रदेश के गांव अंचलों में भी तेजी से कोरोना वैक्सीन लगवाई जा रही है। रोजाना हजारों लोगों को कोरोना वैक्सीन के टीके लगाए जा रहे हैं।

Advertisment
मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज भोपाल Samachar" Pradesh Breaking Hindi MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi mp me corona vaccine mp me corona update MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya Latest bhopal news Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP covid 19 corona vaccine corona update corona mahamari corona in MP bhopal news in hindi bhopal news Bhopal Headlines
Advertisment
चैनल से जुड़ें