Advertisment

राजस्थान में कोरोना टीकाकरण की शुरुआत

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

जयपुर, 16 जनवरी (भाषा) राजस्थान में कोरोना प्रतिरक्षण टीकाकरण की शुरुआत शनिवार से हुई। मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में राज्‍य स्‍तरीय कार्यक्रम में इसकी औपचारिक शुरुआत की और लोगों से टीकाकरण के बाद भी सावधानी बनाए रखने की अपील की।

Advertisment

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसंख्‍या को देखते हुए यह टीकाकरण एक बड़ा अभियान है जिसके पूरा होने में समय लगेगा। इसके साथ ही उन्‍होंने कहा कि कोरोना प्रतिरक्षण टीके को लेकर आशंकित होने की जरूरत नहीं है ।

गहलोत ने कहा,’ टीके को लेकर आशंका रखने की जरूरत नहीं, सभी तरह से जांच परीक्षण के बाद टीका आया है। हमें भी जनता को विश्‍वास दिलाना होगा कि वे घबराए नहीं।‘

उन्होंने कहा, ‘‘इस धारणा के साथ कि टीकाकरण शुरू हो गया, लोग लापरवाह नहीं हों। हमें कोरोना से बचाव के लिए स्वास्थ्य प्रोटोकाल एवं सावधानियों को आगे भी जारी रखना होगा।’’

Advertisment

राजस्थान में कोरोना प्रतिरक्षण का पहला टीका जयपुर के एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा सुधीर भंडारी को लगाया गया। उन्‍होंने कहा कि यह पहल कर वह अपने चिकित्‍साकर्मी साथियों संदेश देना चाहते हैं कि यह टीकाकरण वैज्ञानिक उत्‍कृष्‍टता का एक नमूना है सभी तरह के जांच परीक्षण के बाद आया है।

इस बीच प्रदेश के चिकित्सा मंत्री डा रघु शर्मा ने बताया कि टीकाकरण के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सभी जिलों के टीकाकरण केंद्रों के लिए टीके पहुंच चुके हैं।

शर्मा ने बताया कि राज्य में 161 स्थलों के अतिरिक्त जयपुर जिले के छह स्थलों पर टीकाकरण होगा। 13 जनवरी तक राजस्थान को दो कंपनियों के करीब 5 लाख 63 हजार टीके प्राप्त हुए हैं जबकि टीकाकरण के लिए कोविन सॉफ्टवेयर में राज्य से छह लाख से अधिक लाभार्थियों का डेटा अपलोड किया जा चुका है।

Advertisment

भाषा पृथ्वी रंजन

रंजन

Advertisment
चैनल से जुड़ें