Advertisment

Corona Vaccination: खुशखबरी, भारत की 50 प्रतिशत से अधिक आबादी का पूर्ण टीकाकरण

Corona Vaccination: खुशखबरी, भारत की 50 प्रतिशत से अधिक आबादी का पूर्ण टीकाकरण Corona Vaccination: Good news, full vaccination of more than 50 percent of India's population

author-image
Bansal News
Corona Vaccine: केंद्र ने राज्यों को दीं 43.25 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन, अभी भी 2.88 करोड़ से ज्यादा स्टॉक

नई दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने देश में कोरोना वायरस संक्रमण रोधी टीके की 127.61 करोड़ से अधिक खुराक दिए जाने के बीच रविवार को कहा कि देश में 50 प्रतिशत से अधिक पात्र वयस्क आबादी का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि देश में 84.8 प्रतिशत से अधिक वयस्क आबादी को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। मांडविया ने ट्वीट किया ‘‘ बधाई हो भारत। यह बेहद गर्व का क्षण है क्योंकि 50 प्रतिशत से अधिक पात्र आबादी का पूर्ण टीकाकरण हो गया है। हम साथ मिलकर कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई जीतेंगे।’’

Advertisment

सुबह सात बजे तक की एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे की अवधि में टीके की 1,04,18,707 खुराक दिए जाने के साथ ही देश में अब तक दी जा चुकी खुराकों की संख्या 127.61 करोड़ के पार हो गई है। मंत्रालय के अनुसार यह उपलब्धि 1,32,44,514 सत्रों में हासिल की गई। गौरतलब है कि देशव्यापी टीकाकरण अभियान की शुरुआत 16 जनवरी से की गई थी और पहले चरण में स्वास्थ्य देखभाल कर्मचारियों का टीकाकरण किया गया था। इसके बाद अग्रिम मार्चे के कर्मियों का टीकाकरण दो फरवरी से शुरू हुआ था।

who is mansukh mandaviya vaccine Vaccination union minister mansukh mandaviya top countries by corona vaccination public place omicron vaccination no entry mp mansukh mandaviya mansukh mandaviya speech mansukh mandaviya on omicron mansukh mandaviya on new covid variant mansukh mandaviya oath mansukh mandaviya news mansukh mandaviya ministry mansukh mandaviya life mansukh mandaviya latest news mansukh mandaviya in hindi mansukh mandaviya department mansukh mandaviya biography mansukh mandaviya mansukh l. mandaviya legrad india group corona vaccination Latest Delhi News in Hindi indian government corona vaccination health minister mansukh mandaviya Delhi News in Hindi Delhi Hindi Samachar ddma Covid Vaccine covid 19 vaccination Coronavirus Vaccination news Coronavirus Vaccination corona virus Corona Vaccine News corona vaccine Corona Vaccination Update corona vaccination side effects Corona Vaccination News corona vaccination lucky draw Corona vaccination in India Corona Vaccination Drive corona vaccination corona news corona (Delhi Government
Advertisment
चैनल से जुड़ें