Advertisment

Corona Update: देश में Covid-19 के 16,862 नए मामले आए सामने, जानिए मौत का आंकड़ा

author-image
Bansal News
CG Corona Update: प्रदेश में कोरोना का खतरा! फिर सामने आए 19 नए मामले

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 16,862 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,40,37,592 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 2,03,678 हो गई, जो 216 दिन में सबसे कम है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 379 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,51,814 हो गई। देश में लगातार 21 दिनों से कोविड-19 के दैनिक मामले 30 हजार से कम हैं और 110 दिन से 50 हजार से कम नए दैनिक मामले सामने आ रहे हैं।

Advertisment

देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी घट कर 2,03,678 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.60 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.07 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

World News in Hindi SARS-CoV-2 virus Pfizer News National News national news hindi news national Moderna Latest Delhi News in Hindi kerala covid cases india coronavirus financial relief for covid financial relief festivals Protocal Dussehra restrictions Delhi News in Hindi covid-19 india update covid-19 in kerala covid-19 coronavirus in kerala covid vaccines Covid Vaccine covid news covid 19 vaccine covid 19 india covid 19 coronavirus update coronavirus news india coronavirus india johnson johnson coronavirus in India coronavirus corona vaccine corona death india corona cases in india today Corona Cases chhath in delhi bpl family who Arvind Kejriwal active cases in india
Advertisment
चैनल से जुड़ें