/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/mp-corona-2.jpg)
भोपाल। भोपाल में बीते 24 घंटों में 5114 लोगों Corona update की जांच की गई। जिसमें 1341 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जिसके बाद भोपाल में कुल एक्टिव केस की संख्या 8031 हो गई है। इसमें से 7875 लोग होम आइसोलेशन में हैं। वहीं इंदौर की बात करें तो यहां 2047 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इंदौर की बात करें तो यहां कुल 11 हजार 160 लोगों की जांच की गई। जिसमें 2047 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। तो वहीं एक व्यक्ति की मौत हो गई है। तो उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। सागर की बात करें तो यहां 233 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। जिसमें 7 बच्चे भी शामिल हैं। छिंदवाड़ा में भी 73 लोग पॉजिटिव आए हैं। जिसमें 8 मेडिकल क्षेत्र से हैं। गुना में 23 केस मिले हैं।
इंदौर में 7वीं मौत
कोरोना से मृत्यु की बात करें तो यहां महिला ने कोरोना से दम तोड़ दिया। आपकों बता दें तीसरी लहर में इंदौर में अब तक की ये 7 वीं मौत है। महिला को कोरोना के अलावा अन्य बीमारियां भी थीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार उसके द्वारा दूसरा डोज नहीं लगवाया गया था। सभी 7 मौतें 50 वर्ष से अधिक उम्र वाले थे। जो अन्य बीमारियों से भी ग्रसित थे।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें