Advertisment

Corona Update: फिर बढ़ा Covid-19 मरीजों का आंकड़ा, संक्रमण से मौत में भी इजाफा

Corona Update: फिर बढ़ा Covid-19 मरीजों का आंकड़ा, संक्रमण से मौत में भी इजाफा Corona Update: The number of Covid-19 patients increased again, death due to infection also increased

author-image
Bansal News
Corona Update: देश में Covid-19 के 12,516 नए मामले आए सामने, संक्रमण से मौत का आंकड़ा 500 के पार..

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 9,765 नए मामले सामने आने से क्रसंमितों की संख्या बढ़कर 3,46,06,541 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 99,763 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बृहस्पतिवार को जारी आंकड़े से यह जानकारी मिली। सुबह आठ बजे अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 477 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,69,724 हो गई है। इनमें केरल में 403 मरीजों की मौत हुई है।

Advertisment

केरल सरकार द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, राज्य में मौत के 403 मामलों में से 96 मामले पिछले कुछ दिनों में सामने आए। वहीं, मौत के 307 मामलों को केन्द्र तथा उच्चतम न्यायालय के नए दिशा-निर्देशों के आधार पर कोविड-19 से मौत के मामलों में जोड़ा गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में लगातार 158वें दिन रोजाना संक्रमण के मामले 50,000 से कम है। मंत्रालय के अनुसार उपचाराधीन मरीजों की संख्या 99,763 है, जो कि कुल मामलों का 0.29 फीसदी है और यह मार्च, 2020 के बाद से सबसे कम है। वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर स्वस्थ होने की दर 98.35 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे के दौरान उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 740 का इजाफा हुआ है।

स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार दैनिक संक्रमण दर 0.89 प्रतिशत है। यह पिछले 59 दिन से दो प्रतिशत से कम बनी हुई है। साप्ताहिक संक्रमण दर 0.85 प्रतिशत है जो बीते 18 दिनों से एक प्रतिशत से कम है। संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,40,37,054 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.36 प्रतिशत है। देश में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 124.96 करोड़ से अधिक खुराक दी गई है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे। देश में 477 और मरीजों की मौत हुई, उनमें 28 महाराष्ट्र से हैं।

Advertisment

आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक संक्रमण से 4,69,724 लोगों की मौत हुई है, जिनमें महाराष्ट्र के 1,41,025, केरल के 40,535, कर्नाटक के 38,213, तमिलनाडु के 36,492, दिल्ली के 25,098, उत्तर प्रदेश के 22,911 और पश्चिम बंगाल के 19,498 लोग शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक जिन लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

virus corona update corona Rajasthan Corona Update omicron in india omicron corona Live News Hindi last 24 hours corona cases in india india covid-19 updates india Coronavirus Updates India Coronavirus Update India corona update hindi news live coronavirus updates coronavirus update Coronavirus India Updates Coronavirus India Update coronavirus india coronavirus in India coronavirus cases in india corona virus corona vaccine corona update today corona update rajasthan corona update Corona News Update corona news today's update live corona news today's update corona news in india Corona new variant Corona Latest Update corona in india corona cases in india corona
Advertisment
चैनल से जुड़ें