Advertisment

Corona Update: देश में फिर बढ़ा Covid-19 का आंकड़ा, संक्रमण से इतने लोगों की मौत

Corona Update: देश में फिर बढ़ा Covid-19 का आंकड़ा, संक्रमण से इतने लोगों की मौत Corona Update: The number of covid-19 increased again in the country, so many people died due to infection

author-image
Bansal News
Corona Update: देश में फिर बढ़ा Covid-19 का आंकड़ा, संक्रमण से इतने लोगों की मौत

नई दिल्ली।  भारत में कोविड-19 के 11,919 नए मामले आने से कोरोना वायरस के संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,44,78,517 हो गयी जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,28,762 पर पहुंच गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे तक अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, 470 और मरीजों के जान गंवाने के बाद, मृतकों की संख्या बढ़कर 4,64,623 हो गयी है।

Advertisment

कोरोना वायरस के रोज आने वाले मामले लगातार 41वें दिन 20,000 से कम हैं और लगातार 144वें दिन 50,000 से कम हैं। मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,28,762 हो गयी है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.37 प्रतिशत है और यह मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की दर 98.28 प्रतिशत है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है।

पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 207 मामलों की वृद्धि दर्ज की गयी है। दैनिक संक्रमण दर 0.97 प्रतिशत दर्ज की गयी जो पिछले 45 दिनों से दो प्रतिशत से कम पर बनी हुई है। साप्ताहिक संक्रमण दर 0.94 प्रतिशत दर्ज की गयी। यह पिछले 55 दिनों से दो प्रतिशत से कम है। आंकड़ों के अनुसार, इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या 3,38,85,132 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.35 प्रतिशत है। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक टीके की 114.46 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

Advertisment

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

last 24 hours corona cases in india india covid-19 updates india covid-19 update india covid updates india Coronavirus Updates India Coronavirus Update india coronavirus cases india coronavirus covid-19 patients Covid-19 in india covid-19 cases daily updates covid cases in india covid 19 cases in india covid 19 coronavirus update Coronavirus India Updates Coronavirus India Update coronavirus india coronavirus in India coronavirus cases in india corona update corona third wave in india corona news today's update corona news in india corona in india corona cases in india corona active cases in india of corona
Advertisment
चैनल से जुड़ें