Advertisment

Corona Update: नहीं थम रहा कोरोना का कहर, फिर मिले 35,499 नए मरीज 447 की मौत

author-image
Bansal News
Corona Update: नहीं थम रहा कोरोना का कहर, फिर मिले 35,499 नए मरीज 447 की मौत

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 35,499 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,19,69,954 हो गई। वहीं, संक्रमण से 447 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,28,309 हो गई।

Advertisment

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 4,02,188 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.27 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों में कुल 4,634 की कमी आई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.39 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 3,11,39,457 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 48,17,67,232 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 13,71,871 नमूनों की जांच रविवार को की गई।

दैनिक संक्रमण दर 2.59 प्रतिशत है, जो पिछले 14 दिन से तीन प्रतिशत से कम है। वहीं, साप्ताहिक संक्रमण दर 2.35 प्रतिशत है। देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की कुल 50.86 करोड़ खुराके दी जा चुकी हैं। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

Advertisment

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

बंसल हिंदी न्यूज़ बंसल न्यूज़ हिंदी बंसल न्यूज भोपाल बंसल न्यूज़ दैनिक समाचार दैनिक खबर ताज़ा समाचार ताज़ा ख़बर viral news updates trending news todays news today's viral news in Hindi today's viral news today's update in Hindi today's update today's trending news today's latest news in Hindi today's latest news today's Hindi news today's corona cases today's breaking news in Hindi today's breaking news news updates in Hindi news updates latest news latest Bansal News hindi news update Covid 19 Updates India covid 19 update corona virus news in hindi corona virus news hindi corona virus news Corona Update news in hindi corona update news hindi corona update news corona update corona cases today corona cases in india Corona Cases Breaking News bansal news in hindi bansal news bhopal Bansal News bansal hindi news bansal breaking news 2021 corona update #corona update in india
Advertisment
चैनल से जुड़ें