Advertisment

Corona Update : राजस्थान में प्रतिबंध में दी ढील,नाईट कर्फ्यू समाप्त

Corona Update : राजस्थान में प्रतिबंध में दी ढील,नाईट कर्फ्यू समाप्त Corona Update: Restrictions relaxed in Rajasthan, night curfew ends

author-image
Bansal News
Corona Update : राजस्थान में प्रतिबंध में दी ढील,नाईट कर्फ्यू समाप्त

जयपुर। राजस्थान सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर लागू की गई पाबंदियों में ढील देते हुए रात्रिकालीन कर्फ्यू समाप्त करने का फैसला किया है। इसके अलावा राज्य में धार्मिक स्थल अब अपने समयानुसार खुल सकेंगे जबकि वैवाहिक आयोजनों में 250 लोग शामिल हो सकेंगे। राजस्थान के गृह विभाग ने महामारी के मद्देनजर जारी दिशानिर्देशों को संशोधित करते हुए यह ढील दी है। ये आदेश शनिवार से प्रभावी होंगे। इसके तहत राज्य में किसी भी प्रकार के सार्वजनिक, सामाजिक, राजनैतिक, खेलकूद संबंधी, शिक्षण, सांस्कृतिक व धार्मिक समारोह में अब अधिकतम 250 व्यक्तियों के शामिल होने की अनुमति होगी। पहले यह संख्या 100 थी।

Advertisment

राज्य में 59,513 मरीज उपचाराधीन हैं

विवाह समारोह में भी अब इतनी ही संख्या में लोग शामिल हो सकते हैं। प्रतिदिन रात्रि 11 बजे से प्रात: 5 बजे तक लगाया गया कर्फ्यू समाप्त कर दिया गया है। इसमें कहा गया है कि राज्य में सभी धार्मिक स्थलों को खोला जा सकेगा। इस दौरान फूल माला, प्रसाद, चादर व अन्य पूजा सामग्री ले जाने की अनुमति होगी। उल्लेखनीय है कि राजस्थान में बृहस्पतिवार को संक्रमण के 8073 नये मामले सामने आये जबकि संक्रमण से 22 मरीजों मौत हो गई। राज्य में 59,513 मरीज उपचाराधीन हैं।

corona Guidelines school rajasthan delhi night curfew MP Night Curfew night curfew karnataka night curfew night curfew in karnataka Jaipur News collage Jaipur News in Hindi Ashok Gehlot Rajasthan Government Religious places jaipur latest news Jaipur News Today Gehlot Government night curfew in delhi night curfew in punjab punjab night curfew aaj ki news Jaipur ajmer night curfew ashok gehlot govt covid night curfew Gujarat night curfew Jaipur jile ke samachar Jaipur ki taja khabar Jaipur ki taza khabar Jaipur news hindi me jaipur night curfew night curfew in jaipur Night Curfew in Rajasthan night curfew rajasthan night curfew removed in karnataka rajasthan covid cases rajasthan night curfew rajasthan night curfew news temples
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें