Advertisment

Corona Update: 10 हजार से ज्यादा नए केस, 243 मरीजों की मौत

Corona Update: 10 हजार से ज्यादा नए केस, 243 मरीजों की मौत corona-update-more-than-10-thousand-new-cases-243-patients-died

author-image
Bansal Desk
CG Corona Update:  बीते 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 2 हजार से ज्यादा मरीज, 12 की मौत

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 10,273 नए मामले सामने आने के बाद अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,29,16,117 हो गई, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या गिरकर 1,11,472 हो गई।

Advertisment

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार सुबह यह जानकारी दी। मंत्रालय के सुबह आठ बजे के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 243 और मरीजों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 5,13,724 हो गई। देश में कोविड-19 के दैनिक मामले लगातार 21 दिन से एक लाख से कम बने हुए हैं। देश में अभी 1,11,472 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है और यह संख्या कुल मामलों का 0.26 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 10,409 की कमी दर्ज की गई। मरीजों के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.54 प्रतिशत हो गई है।

उल्लेखनीय है कि देश में सात अगस्त, 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त, 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर, 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर, 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर, 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर, 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर ,2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर, 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून, 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए।

omicron update omicron India omicron cases in india india covid-19 updates India Coronavirus Update india coronavirus cases india coronavirus covid 19 cases in india coronavirus updates coronavirus update Coronavirus India Updates Coronavirus India Update coronavirus india coronavirus in India coronavirus cases today coronavirus cases in india corona virus india corona update corona news today's update corona in india corona cases in india
Advertisment
चैनल से जुड़ें