Advertisment

Corona Update: उपचाराधीन मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी, 41,195 नए मरीज मिले

author-image
Bansal News
Corona Update: उपचाराधीन मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी, 41,195 नए मरीज मिले

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 41,195 नए मामले Corona Update आने से कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,20,77,706 हो गयी जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,87,987 हो गयी।

Advertisment

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे जारी अद्यतन Corona Update आंकड़ों के अनुसार, 490 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,29,669 हो गयी। उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 1.21 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर 97.45 प्रतिशत है।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड-19 Corona Update के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,636 मामलों की वृद्धि हुई है। बुधवार को कोविड-19 के लिए 21,24,953 नमूनों की जांच की गयी। इसी के साथ ही अब तक इस बीमारी का पता लगाने के लिए जांच किए गए नमूनों की संख्या 48,73,70,196 हो गयी है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों Corona Update की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

Advertisment

बंसल हिंदी न्यूज़ बंसल न्यूज़ हिंदी बंसल न्यूज भोपाल बंसल न्यूज़ दैनिक समाचार दैनिक खबर ताज़ा समाचार ताज़ा ख़बर viral news updates trending news todays news today's viral news in Hindi today's viral news today's update in Hindi today's update today's trending news today's latest news in Hindi today's latest news today's Hindi news today's breaking news in Hindi today's breaking news news updates in Hindi news updates latest news latest Bansal News hindi news update covid19 updates covid19 update covid19 latest news of india covid19 latest news covid19 cases in India covid19 cases COVID19 case in india covid19 breaking news covid19 Corona Update news in hindi Corona Update latest news Corona Update hindi news Corona Update hindi Corona Update breaking news corona update Breaking News bansal news in hindi bansal news bhopal Bansal News bansal hindi news bansal breaking news
Advertisment
चैनल से जुड़ें