Advertisment

Corona Update: देश में पिछले 24 घंटे में Covid-19 के 11,850 नए मामले आए सामने, लगातार बढ़ रहा मौत का आंकड़ा..

Corona Update: देश में पिछले 24 घंटे में Covid-19 के 11,850 नए मामले आए सामने, लगातार बढ़ रहा मौत का आंकड़ा.. Corona Update: In the last 24 hours, 11,850 new cases of Covid-19 were reported in the country, the death toll is increasing continuously ..

author-image
Bansal News
CG Corona Update: प्रदेश में नहीं थम रहा कोरोना का कहर!बीते 24 घंटे में 9 लोगों की मौत

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 11,850 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 3,44,26,036 हो गई। वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,36,308 हो गई है जो पिछले 274 दिनों में सबसे कम है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार को अद्यतन किए गए आंकड़ों में यह जानकारियां सामने आईं। सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक देश में इस अवधि में 555 मरीजों की मौत होने से महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4,63,245 हो गई है।

Advertisment

कोरोना वायरस संक्रमण के नये मामलों में दैनिक वृद्धि लगातार 36 दिनों से 20,000 से नीचे है और यह 139 दिनों से 50,000 से कम बनी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,36,308 हो गई है जो कुल संक्रमण का 0.40 प्रतिशत है। यह मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.26 प्रतिशत दर्ज की गई है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे ज्यादा है।

पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,108 की कमी दर्ज की गई। दैनिक संक्रमण दर 0.94 प्रतिशत है। यह पिछले 40 दिनों से दो प्रतिशत से नीचे है। साप्ताहिक संक्रमण दर भी 1.05 प्रतिशत दर्ज की गई जो पिछले 50 दिनों से दो प्रतिशत से कम है। बीमारी से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 3,38,26,483 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.35 प्रतिशत है। देश में राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत कुल 111.40 करोड़ टीके दिए जा चुके हैं।

Advertisment
zika virus symptoms zika virus news zika virus in india zika virus disease Recovery Rate Of Corona news in hindi news and updates nationalIndia News in Hindi Latest India News Updates india news in hindi india news India Coronavirus Update india hindi news decline deaths death due to corona COVID-19 pandemic covid 19 news coronavirus vaccine coronavirus update Coronavirus recovery rate in India coronavirus news Coronavirus India Update coronavirus in India coronavirus cases india coronavirus cases coronavirus corona virus corona vaccine Corona vaccination in India corona update corona latest news corona in india cases active cases
Advertisment
चैनल से जुड़ें