Advertisment

Corona Update: देश में पिछले 24 घंटे में Covid-19 के 11,466 नए मामले आए सामने, फिर बढ़ा मौत का आंकड़ा..

Corona Update: देश में पिछले 24 घंटे में Covid-19 के 11,466 नए मामले आए सामने, फिर बढ़ा मौत का आंकड़ा..Corona Update: In the last 24 hours, 11,466 new cases of Covid-19 were reported in the country, then the death toll increased ..

author-image
Bansal News
CG Corona Update: प्रदेश में नहीं थम रहा कोरोना का कहर!बीते 24 घंटे में 9 लोगों की मौत

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 11,466 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर बुधवार को 3,43,88,579 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,39,683 हो गई है, जो 264 दिन में सबसे कम है।

Advertisment

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 460 और लोगों की मौत के बाद इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4,61,849 हो गई। देश में लगातार 33 दिनों से कोविड-19 के दैनिक मामले 20 हजार से कम हैं और 136 दिन से 50 हजार से कम नए दैनिक मामले सामने आ रहे हैं। उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी घटकर 1,39,683 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.41 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।

पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 955 की कमी दर्ज की गई है।आंकड़ों के अनुसार, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.25 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है। दैनिक संक्रमण दर 0.90 प्रतिशत है, जो पिछले 37 दिनों से दो प्रतिशत से कम है। वहीं, साप्ताहिक संक्रमण दर 1.20 प्रतिशत है, जो पिछले 47 दिन से दो प्रतिशत से कम बनी हुई है। अभी तक कुल 3,37,87,047 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है।

Advertisment

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 109.63 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

zika virus symptoms zika virus news zika virus in india zika virus disease Recovery Rate Of Corona news in hindi news and updates nationalIndia News in Hindi Latest India News Updates india news in hindi india news India Coronavirus Update india hindi news decline deaths death due to corona COVID-19 pandemic covid 19 news coronavirus vaccine coronavirus update Coronavirus recovery rate in India coronavirus news Coronavirus India Update coronavirus in India coronavirus cases india coronavirus cases coronavirus corona virus corona vaccine Corona vaccination in India corona update corona latest news corona in india cases active cases
Advertisment
चैनल से जुड़ें