Advertisment

Corona Update: देश में पिछले 24 घंटे में Covid-19 के 10,126 नए मामले आए सामने, फिर बढ़ा रहा मौत का आंकड़ा...

Corona Update: देश में पिछले 24 घंटे में Covid-19 के 10,126 नए मामले आए सामने, बढ़ रहा है मौत का आंकड़ा... Corona Update: In the last 24 hours, 10,126 new cases of Covid-19 were reported in the country, the death toll is increasing...

author-image
Bansal News
Corona Update: देश में पिछले 24 घंटे में Covid-19 के 10,126 नए मामले आए सामने, फिर बढ़ा रहा मौत का आंकड़ा...

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 10,126 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 3,43,77,113 हो गए। ये पिछले 266 दिन में सामने आए सबसे कम दैनिक मामले हैं। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घट कर 1,40,638 हो गई है, जो पिछले 263 दिन में सबसे कम है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 332 और लोगों की मौत के बाद, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4,61,389 हो गई।

Advertisment

देश में लगातार 32 दिनों से कोविड-19 के दैनिक मामले 20 हजार से कम हैं और 135 दिन से 50 हजार से कम नए दैनिक मामले सामने आ रहे हैं। उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी घटकर 1,40,638 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.41 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,188 की कमी दर्ज की गई है। आंकड़ों के अनुसार, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.25 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है। दैनिक संक्रमण दर 0.93 प्रतिशत है, जो पिछले 36 दिनों से दो प्रतिशत से कम है। वहीं, साप्ताहिक संक्रमण दर 1.25 प्रतिशत है, जो पिछले 46 दिन से दो प्रतिशत से कम बनी हुई है। अभी तक कुल 3,37,75,086 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है।

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 109.08 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में जिन 332 लोगों की मौत हुई, उनमें से केरल के 262 लोग और महाराष्ट्र के 15 लोग थे।

Advertisment

केरल पिछले कुछ दिनों से संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान कर रहा है। देश में संक्रमण से अभी तक कुल 4,61,389 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,40,403 लोग, कर्नाटक के 38,118 लोग, तमिलनाडु के 36,226 लोग, केरल के 33,978 लोग, दिल्ली के 25,091 लोग, उत्तर प्रदेश के 22,903 लोग और पश्चिम बंगाल के 19,240 लोग थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

zika virus symptoms zika virus news zika virus in india zika virus disease Recovery Rate Of Corona news in hindi news and updates nationalIndia News in Hindi Latest India News Updates india news in hindi india news India Coronavirus Update india hindi news decline deaths death due to corona COVID-19 pandemic covid 19 news coronavirus vaccine coronavirus update Coronavirus recovery rate in India coronavirus news Coronavirus India Update coronavirus in India coronavirus cases india coronavirus cases coronavirus corona virus corona vaccine Corona vaccination in India corona update corona latest news corona in india cases active cases
Advertisment
चैनल से जुड़ें