Advertisment

Corona Update: खुशखबरी! कम हो रहे मौत के आंकड़े, Covid-19 के इतने नए मरीज आए सामने

Corona Update: खुशखबरी! कम हो रहे मौत के आंकड़े, Covid-19 के इतने नए मरीज आए सामने Corona Update: Good News! Decreasing death figures, so many new patients of Covid-19 came to the fore

author-image
Bansal News
Corona Update: पिछले 24 घंटे में Covid-19 के 7,992 नए मामले आए सामने, जानें मौत का आंकड़ा

Corona Update। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 8,439 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,46,56,822 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 93,733 हो गई है, जो 555 दिन में सबसे कम है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण के 195 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,73,952 हो गई।

Advertisment

देश में लगातार 12 दिन से कोविड-19 के दैनिक मामले 10 हजार से कम बने हुए हैं और 164 दिन से 50 हजार से कम दैनिक मामले सामने आ रहे हैं। उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 93,733 हो गयी है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.27 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,281 की कमी दर्ज की गयी है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.36 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है।

आंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 0.70 प्रतिशत दर्ज की गयी, जो पिछले 65 दिन से दो प्रतिशत से कम है। साप्ताहिक संक्रमण दर 0.76 प्रतिशत दर्ज की गयी, जो पिछले 24 दिन से एक प्रतिशत से कम है। देश में अभी तक कुल 3,40,89,137 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.37 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 129.54 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है।

today corona cases in india omicron virus omicron india live omicron india cases omicron India omicron in india omicron corona new variant omicron Latest India News Updates india news in hindi india corona cases today india corona cases india corona Delhi Corona Cases covid-19 latest update covid cases in maharashtra covid cases in kerala covid 19 Death Covid 19 case covid 19 coronavirus in India coronavirus cases in india coronavirus cases corona update Corona new variant corona cases today corona cases in last 24 hours corona cases in india in last 24 hours corona cases in india corona cases in delhi
Advertisment
चैनल से जुड़ें