Advertisment

Corona Update: लगातार 46 दिन से संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या 15,000 से कम, जानें मौत का आंकड़ा

Corona Update: लगातार 46 दिन से संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या 15,000 से कम, जानें मौत का आंकड़ा Corona Update: For 46 consecutive days, the number of daily cases of infection is less than 15,000, know the death toll

author-image
Bansal News
Corona Update: 571 दिनों में बाद Covid-19 के सबसे कम मामले आए सामने, मौत के आंकड़ों में भी गिरावट

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 7,350 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,46,97,860 हो गई तथा उपचाराधीन मरीजों की संख्या गिरकर 91,456 हो गई जो 561 दिनों में सबसे कम है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 202 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,75,636 हो गई। देश में लगातार 46 दिन से संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या 15,000 से नीचे है।

Advertisment

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 91,456 हो गई, जो कि कुल मामलों का 0.26 फीसदी है और यह मार्च, 2020 के बाद से सबसे कम है। वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर मरीजों के स्वस्थ होने की दर 98.37 फीसदी है और यह मार्च, 2020 के बाद से सबसे ज्यादा है। पिछले 24 घंटों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 825 की कमी हुई है। दैनिक संक्रमण दर 0.86 फीसदी है। यह पिछले 70 दिनों से दो फीसदी से नीचे है। मंत्रालय के अनुसार, साप्ताहिक संक्रमण दर 0.69 फीसदी है जो कि पिछले 29 दिनों से एक फीसदी से नीचे है।

देश में अब तक 3,41,30,768 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और मृत्यु दर 1.37 फीसदी है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 133.17 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

Advertisment

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

virus covid-19 virus corona update covid 19 update corona today corona cases in india omicron virus omicron update omicron india live omicron india cases omicron India omicron in india omicron covid-19 variant omicron corona new variant omicron new covid-19 cases updates MP corona update Latest India News Updates jaipur corona update india news in hindi india covid-19 updates India Coronavirus Update india corona cases today india corona cases india corona delhi corona update Delhi Corona Cases covid19 covid-19 variant covid-19 latest update covid cases in maharashtra covid cases in kerala covid 19 Death Covid 19 case covid 19 coronavirus updates coronavirus update Coronavirus India Updates coronavirus in India coronavirus cases in india coronavirus cases corona update today corona update corona news today's update Corona new variant Corona Latest Update corona cases today corona cases in last 24 hours corona cases in india in last 24 hours corona cases in india corona cases in delhi corona
Advertisment
चैनल से जुड़ें