Advertisment

Corona Update: देश में बढ़ रहा कोरोना से मौत का आंकड़ा, मामले पहुंचे 1 लाख 93 हजार के पार

Corona Update: देश में बढ़ रहा कोरोना से मौत का आंकड़ा, मामले पहुंचे 1 लाख 93 हजार के पार Corona Update: Death toll from Corona rising in the country, cases reached beyond 1 lakh 93 thousand

author-image
Bansal News
Corona Update: देश में बढ़ रहा कोरोना से मौत का आंकड़ा, मामले पहुंचे 1 लाख 93 हजार के पार

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,94,720 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 3,60,70,510 हो गई है, जिनमें 4,868 मामले ओमीक्रोन स्वरूप के हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 9,55,319 दर्ज की गई, जो पिछले 211 दिन में सर्वाधिक है। साथ ही, 442 और मरीजों की मौत होने से कोविड-19 के मृतकों की संख्या 4,84,655 पर पहुंच गई है।

Advertisment

ओमीक्रोन के कुल 4,868 मामलों में से 1,805 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं या देश से बाहर चले गए हैं। महाराष्ट्र में सर्वाधिक 1,281 मामले सामने आए हैं। इसके बाद राजस्थान में 645, दिल्ली में 546, कर्नाटक में 479 और केरल में 350 मामले सामने आए हैं। मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों का प्रतिशत संक्रमण के कुल मामलों का 2.65 प्रतिशत हैं जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर घटकर 96.01 प्रतिशत हो गई है। पिछले 24 घंटों में कोविड का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 1,33,873 का इजाफा हुआ है

। देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी।

omicron variant in india omicron variant cases in india omicron in india omicron cases in india new omicron cases in india india omicron cases india covid-19 updates india covid cases india covid India Coronavirus Update india coronavirus cases india coronavirus india hindi news Covid-19 in india Covid India Covid in India covid cases in india covid 19 cases in india covid coronavirus updates coronavirus update omicron cases in india coronavirus third wave in india coronavirus spike in india Coronavirus India Updates Coronavirus India Update coronavirus india coronavirus in India coronavirus cases in india corona virus india corona virus corona update corona in india corona cases in india corona #corona update in india
Advertisment
चैनल से जुड़ें