Corona Update: प्रदेश में कोरोना ने बढ़ाई दहशत! फिर मिले इतने मरीज

Corona Update: प्रदेश में कोरोना ने बढ़ाई दहशत! फिर मिले इतने मरीज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर फिर बढ़ गया है। बीते 24 घंटे में प्रदेश के 13 जिलों से कोरोना के 32 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही 16 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। इसके साथ ही प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 368 है। वहीं अब तक 13, 594 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

विदेश से लौटे 2 मरीज पॉजिटिव
भारत में नए वेरिएंट ओमिक्रॉम की दस्तक के बाद। देशभर में हड़कंप मचा हुआ है। इन सब के बीच छत्तीसगढ़ सरकार भी सख्त हो गई है। विदेश से आने वाले यात्रियों की जांच बढ़ा दी गई है। वहीं प्रदेश में कोरोना के मामले फिर बढ़ने लगे हैं। इधर बिलासपुर में विदेश से लौटे 2 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों मरीजों के सैंपल्स भुवनेश्वर भेजे गए। शहर में अब तक 60 विदेश यात्री लौटे हैं जिसमें तीन यात्री अभी भी लापता है।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password