Advertisment

Corona Update: प्रदेश के इस जिले में डेंगू के बाद मंडराया कोरोना का संकट, पिछले 10 दिनों में मिले 80 मरीज

Corona Update: प्रदेश के इस जिले में डेंगू के बाद मंडराया कोरोना का संकट, पिछले 10 दिनों में मिले 80 मरीज corona-update-after-dengue-in-this-district-of-the-state-the-crisis-of-corona-loomed-80-patients-found-in-the-last-10-days

author-image
Bansal News
Corona Update: प्रदेश के इस जिले में डेंगू के बाद मंडराया कोरोना का संकट, पिछले 10 दिनों में मिले 80 मरीज

जबलपुर। प्रदेश में बीते दिनों से डेंगू का जमकर कहर बरस रहा है। डेंगू के बाद एक बार फिर कोरोना की दहशत फैलती दिख रही है। प्रदेश के जबलपुर जिले में डेंगू के साथ कोरोना ने एक बार फिर लोगों को चिंतित कर दिया है। यहां बीते 10 दिनों में करीब 80 से ज्यादा मरीज मिले हैं। इस आंकड़े को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य लोगों की चिंता बढ़ गई है। जबलपुर में अचानक बढ़ रहे कोरोना मामले से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। वहीं यहां निरीक्षण करने तीन-तीन टीमें जबलपुर पहुंच चुकी हैं। बता दें कि कोरोना मामलों के बढ़ने के बाद से नेशनल हेल्थ मिशन, एम्स भोपाल और डॉक्टरों की टीमें जबलपुर पहुंच गई हैं।

Advertisment

बता दें कि प्रदेश में लगातार डेंगू के मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। वहीं अब कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी के बाद स्वास्थ्य अधिकारियों की चिंता और बढ़ गई है। रविवार को प्रदेश में कोरोना के कुल 12 मरीज सामने आए हैं। इनमें से छह मरीज इंदौर, दो भोपाल और दतिया, ग्वालियर, कटनी और नरसिंहपुर में एक-एक मरीज मिला है। बता दें कि प्रदेश में रोजाना 50 हजार से ज्यादा कोरोना के सैंपल लिए जा रहे हैं। भोपाल में सोमवार को 6106 सैंपल की जांच में दो मरीज मिले हैं। वहीं प्रदेश में कोरोना की संभावित तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए वैक्सिनेशन भी तेजी से किया जा रहा है।

https://twitter.com/drnarottammisra/status/1437432138152898562?s=20

5 करोड़ वैक्सीन का लक्ष्य...
प्रदेश में कोरना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए वैक्सिनेशन भी तेजी से किया जा रहा है। अब तक 4 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। वहीं सितंबर के आखिरी तक करीब 5 करोड़ पात्र लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसी को देखते हुए तेजी से वैक्सिनेशन किया जा रहा है। प्रदेश के कई क्षेत्रों में 100 प्रतिशत वैक्सिनेशन पूरा हो चुका है। वहीं प्रदेश में एक बार फिर 17 सितंबर से वैक्सिनेशन महाअभियान चलाया जाएगा। इसकी जानकारी प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दी है। नरोत्तम ने ट्वीट कर कहा, "प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के जन्मदिन पर प्रदेश में 17 सितंबर को महावैक्सीनेशन अभियान चलाया जाएगा। प्रदेश में अब तक 4.19 करोड़ लोगों को वैक्सीन का पहला और 99 लाख लोगों को दूसरा डोज लग चुका है। 26 सितंबर तक प्रदेश में शेष लोगों को #Vaccine का पहला डोज लगाने का लक्ष्य है।"

लेटेस्ट न्यूज मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज ब्रेकिंग न्यूज नेशनल न्यूज नेशनल अपडेट न्यूज टॉप न्यूज Shivraj Singh Pradesh Breaking Hindi PM Modi MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi mp me corona vaccine mp me corona update MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP covid 19 corona virus corona vaccine corona vaccination corona update corona mahamari corona in MP
Advertisment
चैनल से जुड़ें