Advertisment

Corona Update: देश में Covid-19 के 558 दिन बाद सबसे कम नरीज आए सामने, मौत के आंकड़ों में भी कमी

Corona Update: देश में Covid-19 के 558 दिन बाद सबसे कम नरीज आए सामने, मौत के आंकड़ों में भी कमी Corona Update: After 558 days of Covid-19 in the country, the lowest number of patients came, the death toll also decreased

author-image
Bansal News
Corona Update: 571 दिनों में बाद Covid-19 के सबसे कम मामले आए सामने, मौत के आंकड़ों में भी गिरावट

Corona Update: भारत में एक दिन में कोविड-19 Covid-19 के 6,822 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,46,48,383 हो गई। पिछले 558 दिन में सामने आए ये सबसे कम दैनिक मामले हैं। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 95,014 हो गई है, जो 554 दिन में सबसे कम है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 220 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,73,757 हो गई।

Advertisment

देश में Corona Update लगातार 11 दिन से कोविड-19 के दैनिक मामले 10 हजार से कम बने हैं और 163 दिन से 50 हजार से कम दैनिक मामले सामने आ रहे हैं। इसमें बताया गया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 95,014 हो गयी है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.27 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 3,402 की कमी दर्ज की गयी है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.36 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

corona update west bengal

  • नया केस- 1241

corona update punjab

  • नया केस- 78

himachal corona update

  • नया केस- 113

haryana corona update

  • नया केस- 39
कोविड कोरोना ओमिक्रॉन today corona cases in india omicron virus omicron live omicron india live omicron india cases today omicron india cases omicron India omicron in inida omicron cases omicron Latest India News Updates latest corona update india news in hindi india corona cases today india corona cases india corona himachal corona update haryana corona update Delhi Corona Cases covid-19 latest update covid cases in maharashtra covid cases in kerala covid 19 Death covid 19 cases in india last 24 hours Covid 19 case coronavirus in india today coronavirus in India coronavirus cases in india coronavirus cases corona update west bengal corona update punjab corona update corona cases today corona cases in last 24 hours corona cases in india in last 24 hours corona cases in india corona cases in delhi
Advertisment
चैनल से जुड़ें