Advertisment

Corona Update: 543 दिन बाद Covid-19 के सबसे कम मरीज आए सामने, संक्रमण से मौत के आंकड़े में भी कमी

Corona Update: 543 दिन बाद Covid-19 के सबसे कम मरीज आए सामने, संक्रमण से मौत के आंकड़े में भी कमी Corona Update: After 543 days, the fewest patients of Covid-19 came forward, the death toll due to infection also decreased

author-image
Bansal News
Corona Update: 543 दिन बाद Covid-19 के सबसे कम मरीज आए सामने, संक्रमण से मौत के आंकड़े में भी कमी

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 7,579 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,45,26,480 हो गई। पिछले 543 दिन में एक दिन में सामने आए संक्रमण के ये सबसे कम मामले हैं। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 1,13,584 हो गई है, जो पिछले 536 दिन में सबसे कम हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 236 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,66,147 हो गई।

Advertisment

देश में लगातार 46 दिन से कोविड-19 के दैनिक मामले 20 हजार से कम हैं और लगातार 149 दिन से 50 हजार से कम दैनिक मामले सामने आ रहे हैं। मंत्रालय के अनुसार उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी घटकर 1,13,584 हो गयी है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.33 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 4,859 की कमी दर्ज की गयी है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.32 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

Advertisment
wb corona update update corona kompastv update corona indonesia update corona total corona cases in india today corona cases in india new covid-19 cases updates india today news india today headlines india today India COVID 19 Cases india covid 19 India Coronavirus Update india coronavirus india corona live updates india corona cases today india corona cases india europe corona update europe corona latest delhi corona update Covid-19 Updates Covid-19 in india COVID-19 Cases India Covid Update covid cases in india covid 19 india covid 19 cases in india covid 19 case in india covid 19 coronavirus update Coronavirus India Updates Coronavirus India Update coronavirus india cases coronavirus india coronavirus in India coronavirus cases in india corona vaccine Corona Updates: corona update today corona update news corona update corona test Corona News Update corona news today's update Corona India corona in india corona cases in india in last 24 hours corona cases in india corona case update corona
Advertisment
चैनल से जुड़ें