Advertisment

Corona Update: 538 दिन बाद Covid-19 के सबसे कम मामले आए सामने, मौत के आंकड़ों में भी कमी

Corona Update: 538 दिन बाद Covid-19 के सबसे कम मामले आए सामने, मौत के आंकड़ों में भी कमी Corona Update: After 538 days, the lowest number of cases of Covid-19 were reported, the death toll also decreased

author-image
Bansal News
CG Corona Update: छत्तीसगढ़ से राहत की खबर, कोरोना मामलों में आई कमी! बीते 24 घंटे में मिले इतने नए मरीज

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 8,488 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,45,18,901 हो गई। पिछले 538 दिन में सामने आए ये सबसे कम दैनिक मामले हैं। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,18,443 हो गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 249 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,65,911 हो गई।

Advertisment

देश में लगातार 45 दिन से कोविड-19 के दैनिक मामले 20 हजार से कम हैं और 148 दिन से 50 हजार से कम दैनिक मामले सामने आ रहे हैं। उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी घटकर 1,18,443 हो गयी है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.34 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 4271 कमी दर्ज की गयी है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.31 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

Advertisment
last 24 hours corona cases in india india covid-19 updates india covid-19 update india covid updates india covid india Coronavirus Updates India Coronavirus Update india coronavirus cases india coronavirus india covid-19 india updates covid-19 india update Covid-19 in india covid-19 cases daily updates covid 19 india covid 19 cases in india covid 19 coronavirus update Coronavirus India Updates Coronavirus India Update coronavirus india coronavirus in India coronavirus cases in india corona update corona third wave in india corona news today's update corona news in india corona in india corona cases in india active cases in india of corona
Advertisment
चैनल से जुड़ें