Advertisment

Corona Update: देश में 287 दिन बाद कोविड-19 के सबसे कम मामले आए सामने, संक्रमण से मौत के आंकड़े में वृद्धि

Corona Update: देश में 287 दिन बाद कोविड-19 के सबसे कम मामले आए सामने, संक्रमण से मौत के आंकड़े में वृद्धि Corona Update: After 287 days, the lowest number of cases of covid-19 were reported in the country, the death toll due to infection increased

author-image
Bansal News
CoronaVirus in India: कोरोना की दूसरी लहर अब बिलकुल काबू में, देश में 103 दिन बाद कोरोना के आए सबसे कम मामले

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 8,865 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,44,56,401 हो गई। पिछले 287 दिन में सामने आए ये सबसे कम दैनिक मामले हैं। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,30,793 हो गई है, जो 525 दिन में सबसे कम है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 197 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,63,852 हो गई। देश में लगातार 39 दिन से कोविड-19 के दैनिक मामले 20 हजार से कम हैं और 142 दिन से 50 हजार से कम दैनिक मामले सामने आ रहे हैं।

Advertisment

उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी घटकर 1,30,793 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.38 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 3,303 की कमी दर्ज की गई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.27 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

Advertisment
wb corona update update corona terbaru update corona kompastv update corona indonesia update corona hari ini new covid cases in india new cases in india last 24 hours nashik corona update india covid-19 updates india covid updates india Coronavirus Updates india coronavirus cases europe corona update delhi corona update Covid-19 in india covid-19 cases daily updates covid cases in india covid 19 cases in india covid 19 coronavirus update Coronavirus India Updates Coronavirus India Update coronavirus india coronavirus in India coronavirus cases in india corona virus updates corona virus update corona virus corona vaccine corona update today corona update corona test corona news today's update corona news in india corona news Corona Latest Update corona cases today corona cases in india Corona Cases corona
Advertisment
चैनल से जुड़ें