Advertisment

Corona Update: देश में 24 घंटे में 9,283 नए मामले आए सामने, संक्रमण से मौत के आंकड़े में वृद्धि

Corona Update: देश में 24 घंटे में 9,283 नए मामले आए सामने, संक्रमण से मौत के आंकड़े में वृद्धि Corona Update: 9,283 new cases were reported in the country in 24 hours, death toll due to infection increased

author-image
Bansal News
CG Corona Update: प्रदेश में नहीं थम रहा कोरोना का कहर!बीते 24 घंटे में 9 लोगों की मौत

नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के 9,283 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,45,35,763 हो गयी जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 1,11,481 रह गयी जो 537 दिनों में सबसे कम है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 437 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,66,584 पर पहुंच गयी। कोरोना वायरस संक्रमण के दैनिक मामले लगातार 47वें दिन 20,000 से कम और लगातार 150वें दिन 50,000 से कम हैं।

Advertisment

मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.32 प्रतिशत है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर 98.33 प्रतिशत दर्ज की गयी है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है। पिछले 24 घंटों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,103 की कमी दर्ज की गयी है। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

Advertisment
west bengal covid-19 update covid update corona update tmc latest update mumbai corona update last 24 hours corona cases in india kasus covid-19 india covid-19 updates india covid-19 update india covid updates india Coronavirus Updates India Coronavirus Update india coronavirus cases india coronavirus india europe covid update europe corona update delhi corona update Covid19 India covid19 covid-19 update bengal covid-19 response COVID-19 pandemic covid-19 indonesia covid-19 india updates Covid-19 in india covid-19 cases in europe covid-19 cases daily updates covid cases in india covid 1pm update covid 19 update COVID 19 TASK FORCE covid 19 news updates covid 19 cases in india covid 19 coronavirus updates coronavirus update coronavirus uk update Coronavirus India Updates Coronavirus India Update coronavirus india cases coronavirus india coronavirus in India coronavirus cases in india corona vaccine corona update today corona update corona third wave in india corona test corona news today's update corona news in india corona news Corona Latest Update corona in india corona cases today corona cases in india Corona Cases corona bengal corona update 1pm covid update
Advertisment
चैनल से जुड़ें