Advertisment

Corona Update: देश में पिछले 24 घंटे में Covid-19 के 9,216 नए मामले आए सामने, जानें मौत का आंकड़ा

Corona Update: देश में पिछले 24 घंटे में Covid-19 के 9,216 नए मामले आए सामने, जानें मौत का आंकड़ा Corona Update: 9,216 new cases of Covid-19 were reported in the country in the last 24 hours, know the death toll

author-image
Bansal News
Corona Update: देश में Covid-19 के 12,516 नए मामले आए सामने, संक्रमण से मौत का आंकड़ा 500 के पार..

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 9,216 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,46,15,757 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 99,976 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 391 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,70,115 हो गई है। देश में लगातार 159वें दिनों से संक्रमण के दैनिक मामले 50,000 से कम ही सामने आ रहे हैं।

Advertisment

मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 99,976 हो गई, जो कुल मामलों का 0.29 फीसदी है। यह दर मार्च, 2020 के बाद से सबसे कम है। वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर स्वस्थ होने की दर 98.35 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे के दौरान उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 213 का इजाफा हुआ है। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

who covid update update sa covid update ontario covid-19 update omicron in india omicron covid-19 variant omicron covid-19 Kerala Corona Update italy corona update india covid-19 updates india covid-19 update india covid updates india Coronavirus Updates India Coronavirus Update india coronavirus cases India corona update india covid19 covid-19 variants covid-19 variant covid-19 india update Covid-19 in india covid-19 cases daily updates covid update nsw Covid Update covid 1pm update covid 19 vaccine covid 19 update covid 19 news Covid 19 Lockdown covid 19 cases in india covid 19 coronavirus update kolkata coronavirus update coronavirus uk update Coronavirus India Updates Coronavirus India Update coronavirus india coronavirus in India coronavirus cases in india corona virus corona vaccine corona update today corona update in bangladesh corona update corona treatment corona test Corona patient Corona News Update corona news today's update corona news Corona new variant Corona Latest Update corona cases in india corona Chhattisgarh Corona update canada covid-19 update 1pm covid update #corona update in india
Advertisment
चैनल से जुड़ें