Advertisment

Corona Update: देश में संक्रमण के 8,503 नए मामले आए सामने, मौत के आंकड़ों में इजाफा

Corona Update: देश में संक्रमण के 8,503 नए मामले आए सामने, मौत के आंकड़ों में इजाफा Corona Update: 8,503 new cases of infection were reported in the country, death toll increased

author-image
Bansal News
CG Corona Update: प्रदेश में नहीं थम रहा कोरोना का कहर!बीते 24 घंटे में 9 लोगों की मौत

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 8,503 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कोरोना वायरस के संक्रमितों Corona Update की कुल संख्या 3,46,74,744 हो गई है तथा उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 94,943 हो गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 624 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,74,735 हो गई।

Advertisment

देश में लगातार 43 दिन से संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या 15,000 से नीचे है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 94,943 हो गई, जो कि कुल मामलों का 0.27 फीसदी है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर मरीजों के स्वस्थ होने की दर 98.36 फीसदी है और यह मार्च, 2020 के बाद से सबसे ज्यादा है। पिछले 24 घंटे में उपचार करा रहे मरीजों की संख्या में 201 की वृद्धि हुई है।

आंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 0.66 प्रतिशत दर्ज की गयी, जो पिछले 67 दिन से दो प्रतिशत से कम है। साप्ताहिक संक्रमण दर 0.72 प्रतिशत दर्ज की गयी, जो पिछले 26 दिन से एक प्रतिशत से कम है। देश में अभी तक कुल 3,41,05,066 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.37 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 131.18 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

Advertisment

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

today corona cases in india omicron virus omicron india live omicron india cases omicron India omicron in india omicron corona new variant omicron Latest India News Updates india news in hindi india corona cases today india corona cases india corona Delhi Corona Cases covid-19 latest update covid cases in maharashtra covid cases in kerala covid 19 Death Covid 19 case covid 19 coronavirus in India coronavirus cases in india coronavirus cases corona update Corona new variant corona cases today corona cases in last 24 hours corona cases in india in last 24 hours corona cases in india corona cases in delhi "articleSection
Advertisment
चैनल से जुड़ें