Advertisment

Corona Update: देश में पिछले 24 घंटे में 8,309 नए मामले आए सामने, मौत के आंकड़ों में गिरावट

Corona Update: देश में पिछले 24 घंटे में 8,309 नए मामले आए सामने, मौत के आंकड़ों में गिरावट Corona Update: 8,309 new cases were reported in the country in the last 24 hours, the death toll declined

author-image
Bansal News
Corona Update: पिछले 24 घंटे में Covid-19 के 7,992 नए मामले आए सामने, जानें मौत का आंकड़ा

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 8,309 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,45,80,832 हो गई। वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,03,859 हो गई है, जो कि पिछले 544 दिनों में सबसे कम है।

Advertisment

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार 236 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,68,790 हो गई। देश में लगातार 52वें दिन भी कोविड-19 के नए मामले 20,000 से कम आए हैं। वहीं पिछले 155 दिनों से संक्रमण के दैनिक नए मामलों की संख्या 50,000 से कम है।

मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,03,859 हो गई और यह कुल मामलों का 0.30 फीसदी है, जो कि मार्च 2020 से अब तक का सबसे कम है। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर स्वस्थ होने की दर 98.34 फीसदी है जो कि मार्च 2020 से सबसे ज्यादा है।

Advertisment

मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,832 की कमी आई है। दैनिक संक्रमण दर 1.09 फीसदी दर्ज की गई। यह पिछले 56 दिनों से दो प्रतिशत से कम है। वहीं साप्ताहिक संक्रमण दर 0.85 प्रतिशत दर्ज की गई। यह पिछले 15 दिनों से एक प्रतिशत से कम है। देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,40,08,183 हो गई। वहीं मृत्यु दर 1.36 फीसदी है।
देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 122.41 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

last 24 hours corona cases in india india covid-19 updates india covid-19 update india covid updates india covid india Coronavirus Updates India Coronavirus Update india coronavirus cases india coronavirus india covid-19 india updates Covid-19 in india covid-19 cases daily updates covid 19 news updates covid 19 cases in india covid 19 coronavirus update Coronavirus India Updates Coronavirus India Update coronavirus india coronavirus in India coronavirus cases in india corona update today corona update corona third wave in india corona news today's update corona in india corona death in india corona cases in india
Advertisment
चैनल से जुड़ें