Advertisment

Corona Update: देश में Covid-19 के 8,306 नए मरीजों की पुष्टि, जानें मौत का आंकड़ा

Corona Update: देश में Covid-19 के 8,306 नए मरीजों की पुष्टि, जानें मौत का आंकड़ा Corona Update: 8,306 new patients of Covid-19 confirmed in the country, know the death toll

author-image
Bansal News
Corona Update: पिछले 24 घंटे में Covid-19 के 7,992 नए मामले आए सामने, जानें मौत का आंकड़ा

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 Covid-19 के 8,306 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की Corona Update संख्या बढ़कर 3,46,41,561 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 98,416 रह गई है, जो 552 दिन में सबसे कम है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 211 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,73,537 हो गई।

Advertisment

देश में लगातार 10 दिन से कोविड-19 के दैनिक मामले 10 हजार से कम हैं और 162 दिन से 50 हजार से कम दैनिक मामले सामने आ रहे हैं। इसमें बताया गया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 98,416 हो गयी है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.28 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 739 की कमी दर्ज की गयी है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.35 प्रतिशत है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

कोविड कोरोना ओमिक्रॉन today corona cases in india omicron virus omicron india live omicron india cases omicron India omicron in india omicron corona new variant omicron Latest India News Updates india news in hindi india corona cases today india corona cases india corona Delhi Corona Cases covid-19 latest update covid cases in maharashtra covid cases in kerala covid 19 Death Covid 19 case covid 19 coronavirus in India coronavirus cases in india coronavirus cases Corona new variant corona cases today corona cases in last 24 hours corona cases in india in last 24 hours corona cases in india corona cases in delhi
Advertisment
चैनल से जुड़ें