Advertisment

Corona Update: पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 7,774 नए मामले आए सामने, जानें मौत का आंकड़ा

Corona Update: पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 7,774 नए मामले आए सामने, जानें मौत का आंकड़ा Corona Update: 7,774 new cases of covid-19 were reported in the last 24 hours, know the death toll

author-image
Bansal News
MP Corona : इंदौर में कोरोना विस्फोट,  24 घंटे में 319 नए केस, राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत कोरोना पॉजिटिव

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 7,774 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद Corona Update संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,46,90,510 हो गई तथा उपचाराधीन मरीजों की संख्या गिरकर 92,281 हो गई जो 560 दिनों में सबसे कम है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 306 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,75,434 हो गई। देश में लगातार 45 दिन से संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या 15,000 से नीचे है।

Advertisment

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या गिरकर 92,281 हो गई, जो कि कुल मामलों का 0.27 फीसदी है। यह संख्या पिछले 560 दिन में सबसे कम है। वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर मरीजों के स्वस्थ होने की दर 98.36 फीसदी है और यह मार्च, 2020 के बाद से सबसे ज्यादा है। पिछले 24 घंटे में उपचार करा रहे मरीजों की संख्या में 996 की कमी आई है। आंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 0.65 प्रतिशत दर्ज की गयी, जो पिछले 69 दिन से दो प्रतिशत से कम है।

साप्ताहिक संक्रमण दर 0.70 प्रतिशत दर्ज की गयी, जो पिछले 28 दिन से एक प्रतिशत से कम है। देश में अभी तक कुल 3,41,22,795 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.37 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 132.93 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

Advertisment
virus covid-19 virus corona update covid 19 update corona omicron update omicron covid-19 variant new covid-19 cases updates MP corona update jaipur corona update india covid-19 updates India Coronavirus Update delhi corona update covid19 covid-19 variant covid 19 coronavirus updates coronavirus update Coronavirus India Updates corona update today corona update corona news today's update Corona Latest Update corona cases in india corona
Advertisment
चैनल से जुड़ें